Tuesday, 9 March 2021

गर्मी में शरीर के लिए बहुत जरूरी है पानी, रोज इतना पानी पीएं

गर्मी के मौसम में शरीर को पानी की बहुत आवश्यकता लगती है। कम पानी पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिससे आप अपने आप को कमजोर और थका हुआ भी महसूस करते हैं। इसलिए आपको गर्मी में पानी पीने पर विशेष ध्यान देना होगा। ताकि आप स्वस्थ रहें।

जानकारी के अनुसार शरीर की हर कोशिका को पानी की जरूरत होती है। पानी आपके शरीर में पाचन तंत्र और मस्तिष्क के लिए भी बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको बताएंगे कि एक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए रोज कितना पानी पीना चाहिए।

कई लोग भोजन करते समय पानी नहीं पीते हैं। क्योंकि उनका मानना है कि यह गलत है। लेकिन भोजन के साथ पानी पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। क्योंकि हाई फाइबर फूड के साथ पानी पीना जरूरी है। क्योंकि पानी से खाना जल्दी पच जाता है। इसलिए पानी समय-समय पर पीते रहे। सिर दर्द होने पर पानी जरूर पीना चाहिए। भोजन को नियंत्रित करने के लिए खाना खाने से पहले एक गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। अगर आप भोजन से पहले पानी का सेवन कर लेते हैं तो आपका पेट भरा हुआ महसूस करेंगे और आप जरूरत से ज्यादा खाने से बच जाएंगे। इससे आपका वेट भी कंट्रोल रहेगा। सुबह उठते ही एक दो कप पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे आप अपने आपको फ्रेश महसूस करेंगे। अगर आप एक्सरसाइज करते हैं। तो 2 दिन पहले से ही पानी पीना शुरू कर दे। एक्सरसाइज के दौरान और बाद में खुद को पूरी तरह से हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। सुबह जोगिंग पर जाने से एक घंटा पहले पानी का सेवन करना चाहिए। शाम को अगर आपको चाय या कॉफी पीने की आदत है, तो बेहतर है कि आप उसकी जगह पानी का सेवन करें। क्योंकि चाय या काफी आपकी रात की नींद खराब कर सकती है।

एक रिसर्च के अनुसार सामान्य व्यक्ति को कम से कम 8 गिलास यानी 2 लीटर पानी रोज जरूर पीना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3l32L2D

No comments:

Post a Comment