वैसे तो आप सभी जानते हैं कि गाजर खाने के कई फायदे होते हैं। क्योंकि इसमें कई प्रकार के विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि गाजर का जूस पीने से आपका वजन भी कम होता है और इसी के साथ शरीर में खून की कमी भी दूर होती है और आपके चेहरा भी चमकने लगता है। आज हम आपको गाजर से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे और इसका जूस बनाने का तरीका भी बताएंगे।
गाजर का जूस बनाने की विधि-
-आप घर में ही गाजर का जूस बना सकते हैं। क्योंकि यह बहुत आसान होता है। आज हम आपको गाजर का जूस बनाने की विधि बताएंगे। इसके लिए आपको दो से तीन गाजर को छीलकर उसे छोटे-छोटे हिस्सों में काटना है। फिर एक मिक्सर में गाजर के टुकड़े डाल दें। इसी के साथ दो कप पानी, एक चम्मच अदरक बारीक कटी हुई, एक छोटा चम्मच नींबू का रस, एक छोटा चम्मच काला नमक, एक चम्मच सिका हुआ जीरा और स्वाद अनुसार नमक भी डाल सकते हैं। इसके बाद अच्छे से ग्राइंडर कर ले और जब आपको लगे कि जूस बन चुका है तब गाजर के जूस को गिलास में डालकर पी सकते हैं।
-वैसे तो गाजर का जूस किसी भी समय पी सकते हैं।लेकिन खाली पेट पीने से यह काफी फायदेमंद होगा।अगर आप सुबह खाली पेट नहीं भी पी सकते हैं। तो नाश्ते के साथ गाजर के जूस का सेवन कर सकते हैं।
वजन घटाने का तरीका
-गाजर का जूस शरीर को डिटॉक्स करता है। जिससे शरीर में जमने वाला हानिकारक फेट भी निकल जाता है और गाजर का जूस पीने से आपका पेट भी काफी देर तक भरा रहता है। इसलिए यह आपका वजन घटाने में काफी मददगार होता है।
-आपको बता दें कि रोजाना सलाद में गाजर खाने या गाजर का जूस पीने से चेहरे की रौनक भी बढ़ती है। इसके सेवन से चेहरे पर आने वाले कील मुहांसों से भी छुटकारा मिलता है। गाजर में विटामिन ए होता है ।इसका नियमित सेवन करने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।
-जिसे खून की कमी है या शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है। तो गाजर का जूस पीने से शरीर में हिमोग्लोबिन का लेवल भी बढ़ेगा और पाचन तंत्र भी बेहतर होगा।
-गाजर में कैरोटिनायड होता है। जो हार्ट के रोगियों के लिए बहुत अच्छा होता है। गाजर का हर दिन सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है।
-गाजर खाने से मसूड़ों से ब्लड आने की समस्या भी खत्म होती है। दांतों की चमक की बढ़ती है। गाजर में बीटा कैरोटीन होता है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए भी अच्छा होता है।
-गाजर के जूस में मिश्री व काली मिर्ची मिलाकर पीने से खांसी भी ठीक होती है और कफ़ की समस्या से भी निजात मिलती है। गाजर खाने से पेट और फेफड़ों के कैंसर का जोखिम भी कम होता है। इसलिए गाजर खाना चाहिए। गाजर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30PiERa
No comments:
Post a Comment