Wednesday, 3 March 2021

औषधीय गुणों से भरपूर है पपीता, रोज खाने से बढ़ेगी इम्यूनिटी

पपीता ऐसा फल है, जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जिसका उपयोग कई प्रकार की बीमारियों को दूर करने के लिए भी किया जाता है। गर्मियों के मौसम में यह फ्रूट आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे जहां एक और इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है। वहीं दूसरी ओर कई गंभीर बीमारियों के लिए रामबाण औषधी होती है। आज हम आपको बताएंगे इससे क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

पपीते के साथ उनके पत्ते भी काफी फायदेमंद है। पपीते का रस जहां एक ओर आपके ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मददगार है। वहीं दूसरी ओर इसके पत्तों का दो चम्मच जूस निकालकर सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है।

संक्रमण से बचने के लिए पपीता काफी फायदेमंद है। इसके पत्ते के रस से इन्फेक्शन खत्म होता है और खून में ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स को भी बढ़ाने में मदद करता है।

डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को पत्ते का जूस पिलाना चाहिए। इसका दूध बुखार के कारण गिरने वाली प्लेटलेटस को बढ़ाता है और शरीर की कमजोरी को दूर करता है।

महावारी के दौरान फायदेमंद-

कई महिलाओं को माहवारी यानी पीरियडस के समय पेट दर्द की समस्या रहती है। इस कारण उन्हें काफी परेशान हो जाती है। उन्हें इस दर्द से राहत चाहिए तो पपीते के पत्ते को इमली, नमक और एक गिलास पानी के साथ मिलाकर काढ़ा बनाएं और इसे ठंडा करने के बाद सेवन करें। जिससे जल्द ही दर्द से राहत मिलेगी।

कैंसर से भी करता है बचाव-

पपीते के पत्तों का रस व्यक्ति के इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करता है। इसमें कैंसर रोधी गुण भी होते हैं और यह सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर जैसे रोगों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि यह कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bV8Da4

No comments:

Post a Comment