शरीर के लिए धूम्रपान काफी नुकसानदायक होता है, अत्यधिक धूम्रपान की वजह से कैंसर, हार्ट सहित अन्य गंभीर बीमारियां तो होती ही है, साथ ही कई बार व्यक्ति की जान भी चली जाती है। ऐसे में हर कोई यह चाहता है कि इस लत से छुटकारा मिले। लेकिन कई बार व्यक्ति चाह कर भी इस आदत को छोड़ नहीं पाता है। आज हम आपको इसके कुछ उपाय बताएंगे। जिसके माध्यम से आप धीरे-धीरे धूम्रपान से दूरी बना सकते हैं।
भरपूर पीएं पानी-
पानी शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ को बाहर निकालने का काम करता है। इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। खाना खाने से करीब 15 मिनट पहले एक गिलास पानी पीना चाहिए। इसके मेटाबॉलिक रेट कंट्रोल में रहता है और व्यक्ति की स्मोकिंग की आदत भी छूटने लगती है।
गर्म पानी का सेवन करें-
स्मोकिंग एक लत की तरह होती है, जो छोड़ना आसान नहीं होता है। लेकिन अगर व्यक्ति अपने मन में ठान ले तो वह छोड़ सकता है। इसलिए रोजाना गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद डालकर सेवन करना चाहिए। इससे सिगरेट की लत से जल्दी छुटकारा मिलता है।
मूली खाएं-
स्मोकिंग से दूरी बनाने के लिए आपको मूली का सेवन करना चाहिए। घिसी हुई मूली को शहद के साथ मिलाकर खाने से स्मोकिंग की याद नहीं आएगी।
मुलेठी चबाएं-
अगर आप स्मोकिंग तुरंत छोड़ना चाहते हैं। तो जब भी स्मोकिंग की याद आए, तो मुलेठी को चबाना चाहिए।
ओट्स खाएं-
ओट्स शरीर से विषैले पदार्थ को निकालने में काफी फायदेमंद होता है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसलिए अपनी डाइट में ओट्स को शामिल करना चाहिए। इसी प्रकार जिनसेंग शरीर में कोर्टिसोल लेवल को कम करता है और एनर्जी बढ़ाता है। जिससे सिगरेट पीने की इच्छा नहीं होती है। इसलिए जिनसेंग का इस्तेमाल करना चाहिए।
लाल मिर्ची का उपयोग करें-
जब आपको स्मोकिंग की अत्यधिक इच्छा हो तो एक गिलास पानी में चुटकी भर लाल मिर्च पाउडर डालकर पीएं। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी और स्मोकिंग की इच्छा नहीं होगी। लेकिन मिर्ची उतनी ही डालें जितनी पी सकते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eAMroN
No comments:
Post a Comment