Friday, 12 March 2021

तांबे के बर्तन का पानी पीने से शरीर को होंगे कई फायदे, सुबह-सुबह जरूर पीएं यह पानी

वैसे तो सभी जानते हैं जल ही जीवन है और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर को कई लाभ होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही पानी अगर तांबे के बर्तन वाला पिया जाए, तो इससे शरीर को और भी कई लाभ होंगे। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप तांबे यानी कॉपर में रखा पानी पीएंगे तो आपको कौन-कौन सी बीमारियों से निजात मिलेगी।

वैसे तो प्राचीन काल से ही तांबे का काफी महत्व है।क्योंकि तांबा हमारे शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण मिनरल का काम करता है। अगर शरीर में इसकी पूर्ति हो जाए। तो कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। इसी के चलते आजकल तांबे की बॉटल भी बाजार में मिलने लगी है और कई लोग इसका उपयोग करने लगे।

जानकारों की माने तो तांबे के बर्तन में भरा हुआ पानी सुबह सुबह खाली पेट पीने से व्यक्ति को वात पित्त और कफ आदि को नियंत्रण करने में मदद मिलती है। इससे पेट से संबंधित रोग भी खत्म होते हैं। क्योंकि तांबे में रखे पानी के कारण पानी में मौजूद बैक्टीरिया और सूक्ष्मजीव मर जाते हैं जो शरीर को हानि पहुंचा सकते हैं। तांबे में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीमाइक्रोबियल्स, एंटी इन्फ्लेमेटरी जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए इसमें रखा पानी पीना काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि यह पानी शरीर में जमा टॉक्सिंस को बाहर निकालता है और पोषक तत्व देता है। इसी के साथ सी फूड, साबुत अनाज, दाल, नट्स, सीड्स, आलू, मटर, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि भी कॉपर का सोर्स माने जाते हैं। अगर आप प्रतिदिन तांबे के बर्तन में रखा तीन से चार गिलास पानी भी पीते हैं। तो आपको काफी फायदा होगा।

तांबे में रखा पानी पीने से आपको पेट संबंधी रोगों से निजात मिलेगी और आप का पाचन तंत्र भी बेहतर होगा। अपचन, कब्ज, बदहजमी जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी। तांबा शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स लेवल को कम करने में भी मददगार होता है और इससे हाइपरटेंशन और ब्लड प्रेशर की समस्या भी नियंत्रित होती है। इसी के साथ तांबा शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा भी बढ़ाता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OJFG9b

No comments:

Post a Comment