Thursday, 18 March 2021

Benefits of Meditation: मेडिटेशन से होने वाले शारीरिक व मानसिक फायदे

नई दिल्ली। इंसान का पूरा शरीर दिमाग द्वारा संचालित होता है, दिमाग पूरे शरीर को नियंत्रित करता है, और दिमाग ही है जो सोते-जागते हर वक्त काम करता रहता है, ऐसे में दिमाग की हर गतिविधि का शारीर पर अच्छा या बुरा असर पड़ता है। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए दिमाग का संतुलित और संयमित होना आवश्यक होता है। इसके लिए सबसे आसान और असरदार तरीका है मेडिटेशन। मेडिटेशन से इंसान अपने दिमाग को संतुलित और एकाग्र रख सकता है। यदि दिमाग एकाग्र रहे तो हृदय भी स्वास्थ रहता है। आइये जानते हैं मेडिटेशन से हमे और क्या-क्या लाभ हो सकता है।

मेडिटेशन से होने वाले लाभ

मेडिटेशन से दर्द में मिलती है राहत:

थकान या किसी अन्य कारण से यदि शरीर में दर्द होता है तो मेडिटेशन ऐसी अवस्था के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, ऐसा करने से दिमाग में दर्द सहन करने की क्षमता बढ़ती है। जानकार मानते हैं कि मेडिटेशन से दर्द खत्म तो नहीं हो सकता है पर कम ज़रूर हो जाता है।

दिमाग की कार्यकुशलता बढ़ती है:

मेडिटेशन ही एक मात्र ऐसा उपाय है जो दिमाग की क्षमता को बढ़ा सकता है। मेडिटेशन से इंसान की सोचने-समझने की क्षमता बढ़ती है। वेज्ञानिक मानते हैं कि मेडिटेशन से ग्रे मैटर वॉल्यूम बढ़ता है जिससे ब्रेन सेल्स कम घटते हैं या बढ़ जाते हैं। जानकार बताते हैं ब्रेन सेल्स की मात्रा अधिक होने से दिमाग काफी कुशाग्र रहता है।

मानसिक स्वास्थ्य होता है बेहतर:

नियमित मेडिटेशन करने से इंसान का मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है जिससे डिप्रेशन, तनाव सहित कई परेशानियों से लोगों को राहत मिलती है। दिमाग पर सकारात्मक असर होता है।

इम्यून सिस्टम होता है मज़बूत:

मेडिटेशन से इंसान का शरीर स्वस्थ्य रहता है, एंटीबॉडीज का शरीर में तेजी से विकास होता है। मेडिटेशन का असर यह होता है कि इंसान के शरीर में फ्लू या वायरस से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tApo1o

No comments:

Post a Comment