नई दिल्ली। वर्ल्ड कैंसर डे के दिन से यदि आप कैंसर से खुद और अपने परिवार को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो जीवन में उन आदतों को अपनाएं जो सेहत के लिए फायदेमंद हों, और अपने खानपान में ऐसी चीजों को शामिल करें जिनसे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे, इसके लिए पैकेज्ड फूड से लेकर मिलावटी प्रोडक्ट्स तक को अपने पास भी ना फटकने दें। वैसे जानकार यह मानते हैं कि यदि आप कैंसर से हमेशा के लिए सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो इन चीजों से हमेशा दूरी बना कर रखें।
सोडा
सोडा को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। अधिक मात्रा में सोडा लेने पर पीने वाले की जान भी जा सकती है। सोडा में अत्यधिक शुगर की मात्रा होती है जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ाने का काम करती हैं। कृत्रिम रसायनों और रंगों से यह और भी जानलेवा होता है।
माइक्रोवेव में तैयार पॉपकॉर्न
माइक्रोवेव बैग में पॉपकॉर्न तैयार करने के लिए उसमें PFOA नामक उत्पाद मिला होता है, यह तत्व अग्न्याशय, गुर्दे, लिवर और मूत्राशय के कैंसर को बढ़ाने वाला होता है। वैसे तो पॉपकॉर्न को एक हेल्दी् स्नैक्स माना जाता है पर यह तभी जब इसे गैस स्टोव या चूल्हे पर तैयार किया गया हो।
प्रोसेस्ड मीट
लोग अपना समय बचाने के लिए फूड स्टोयर से प्रोसेस मीट लाकर पकाते हैं। लेकिन एक शोध से यह पता लगा है कि प्रोसेस्ड मीट से कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
मैदा है सफेद ज़हर
जानकार साबूत अनाज को सेहत के लिए अच्छा मानते हैं। लेकिन इससे उलट रिफाइंड फ्लोर सेहत के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है। मैदा बनाने के दौरान उसका सफेद रंग क्लोरीन गैस की मदद से होता है। इसके अलावा, मैदे का ग्लाइसेमिक इंडेक्सक काफी ज्यादा हाई होता है, जो रक्त शर्करा को बढ़ाने वाला और इंसुलिन के स्तर को ज़बरदस्त प्रभावित करने वाला होता है।
आलू के चिप्स हैं खतरनाक
आलू के चिप्सि में नमक के साथ नुकसानदायक वसा पाया जाता है, जो किसी भी इंसान के लिए अच्छा नहीं होता है। चिप्स में एक्रिलामाइड भी पाया जाता है जो एक कार्सिनोजेनिक रसायन है। इससे इंसान के शरीर में कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। विदित हो यही रसायन सिगरेट में भी पाया जाता है जो चिप्स को भी खतरनाक बनाता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3reJFbQ
No comments:
Post a Comment