कोरोना वायरस का असर पाचन और लिवर पर पडऩे से न केवल पेट में घाव बन रहा है बल्कि शरीर में लिवर एंजाइम बढऩे से पाचन में भी दिक्कते आ रही हैं। ठीक होने के बाद भी कुछ मरीजों में लिवर बढ़ा हुआ है। इसमें पाचन चार सप्ताह तक खराब रह सकता है।
पाचन में हो रही दिक्कत
इसका संक्रमण लिवर तक पहुंचने पर शरीर में ट्रांसएमिनेज एंजाइम (लिवर) का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। यह एंजाइम आंत में खाना पचने की प्रक्रिया को बाधित करता है। इससे भूख कम लगने और उल्टी की शिकायत होती है। कुछ मरीजों को पेट दर्द, पेट फूलने और लिवर के बढऩे की समस्या भी इस एंजाइम के कारण होती है।
इन लक्षणों का ध्यान रखें
अगर बुखार, सूखी खांसी के साथ डायरिया, उल्टी, पेट दर्द, ज्यादा गैस बनने या हिचकी आदि लक्षण दिखे तो इनकी अनदेखी न करें। सात दिन तक ये लक्षण दिख सकते हैं।
म्यूकोसा को नुकसान
कोरोना वायरस आंत की झिल्ली (म्यूकोसा) को नुकसान पहुंचा रहा है। म्यूकोसा में छेद होने से खून निकल रहा है। शौच में खून आना एवं उल्टी में भी खून आने की दिक्कत।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/360RV6h
No comments:
Post a Comment