Wednesday, 4 November 2020

गोंद लड्डू : इसको खाने से भूख बढ़ती, हड्डियां मजबूत होती है

गोंद के लड्डू खाने से न केवल मांसपेशियों को मजबूती मिलती है बल्कि हड्डियों से जुड़े रोगों व दर्द में भी आराम मिलता है। भूख बढऩे के साथ ही पाचन भी ठीक रखता है। ऑस्टियोपोरोसिस के रोगियों के लिए बहुत लाभदायक है। इन लड्डुओं को गर्भवती महिलाएं भी खा सकती हैं।

कैसे बनाएं : एक किलोग्राम जौ के आटे को घी में अच्छे से सेंक लें। इसमें 100 ग्राम की मात्रा में गोंद को तल कर मिलाएं। इसमें 400-500 ग्राम गुड़, 500 ग्राम देसी घी और स्वाद अनुसार सूखे मेवे मिलाएं। 50-50 ग्राम के आकार में छोटे-छोटे लड्डू बना लें। इसको सुबह-शाम एक गिलास दूध से खाएं। जिन्हें पाचन की दिक्कत होती है, उनके लिए 10-10 ग्राम की मात्रा में कालीमिर्च, सौंठ और पीपल भी मिला सकते हैं। इनके प्रयोग से मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।
कितनी मात्रा में खाएंं: गोंद के लड्डू 100-250 ग्राम की मात्रा में खा सकते हैं लेकिन पाचन पर निर्भर करता है। छोटे बच्चों को आधी मात्रा में दें। गर्भवती महिलाएं और बुजुर्गों को ज्यादा खाना चाहिए। 40 वर्ष की उम्र के बाद से हर व्यक्ति को पूरी सर्दी इन लड्डुओं का प्रयोग करना चाहिए।
सावधानियां- सर्दी के लड्डुओं की तासीर गरिष्ठ होती है। इन्हें खाने के बाद जब भूख लगे तो खाना खाएं, नहीं तो गुणवत्ता कम होगी। पाचन भी बिगड़ सकता है। साथ में खट्टी-ठंडी चीजें जैसे दही, छाछ, अचार, अमचूर, जंक- फास्ट फूड, मैदा, मावा, बेसन और मेवे की मिठाइयां भी नहीं खाएं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34XBmJg

No comments:

Post a Comment