दानामेथी के लड्डू वायु विकार जैसे हड्डियों, कमर और जोड़ों में दर्द व सूजन, पाचन व कब्ज से राहत देते हैं। मेथी में पाया जाने वाला रेजिम गोंद का काम करता है, जो कैल्शियम की क्षति को रोकता है।
कैसे बनाएं : रात में 500 ग्राम मेथी को एक लीटर दूध में भिगो दें। इसे सुखाकर पाउडर बना लें। फिर 500-500 ग्राम भूना आटा, घी व गुड़ में मेथी पाउडर मिलाकर लड्डू बना लें।
कितना खाएंं: 100 ग्राम मात्रा में खा सकते हैं। बच्चों को कम मात्रा में दें।
अजवाइन-हल्दी लड्डू: एलर्जी से करते बचाव
यह पेट से जुड़ी बीमारियां जैसे गैस व गोला बनने, एलर्जी, कमर दर्द, रायनाइटिस, साइनस, चर्म रोग, मौसमी बीमारियों से बचाव करता है। इम्युनिटी बढ़ाता और खून को भी साफ करता है।
ऐसे बनाएं : 100-100 ग्राम अजवाइन और हल्दी पाउडर में 800 ग्राम भूना आटा मिलाएं। फिर इसमें 500-500 ग्राम घी व गुड़ के साथ 50 ग्राम गोंद और 10-10 ग्राम कालीमिर्च और पीपल मिलाकर लड्डू बना लें।
कितना खाएंं: 50-50 ग्राम की मात्रा में किसी भी समय ले सकते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eoeyFv
No comments:
Post a Comment