मूंगफली आयरन, नियासिन, फोलेट, कैल्शियम और जिंक का अच्छा स्रोत है। आधी मुट्ठी मूंगफली के दानों में 426 कैलोरी, 5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 17 ग्राम प्रोटीन और 35 ग्राम वसा होती है। इसमें विटामिन ई, के और बी-6 भरपूर मात्रा में होते हैं।
हडि्डयां मजबूत होंगी: मूंगफली में कैल्शियम और विटामिन डी अधिक मात्रा में होता है, इसीलिए इसे खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं और हड्डियों से संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं। इससे दांत भी मजबूत होते हैं।
मूंगफली में मोनोसैचुरेटेड और पॉलीसैचुरेटेड फैट पाया जाता है जो हेल्दी हार्ट के लिए बहुत ही जरूरी है।
याददाश्त दुरुस्त होगी: मूंगफली में विटामिन बी-3 होता है जो मैमोरी शार्प करता है। इसमें ट्राइटोफीन अमिनो एसिड होता है जो कि मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होता है और अवसाद को कम करता है।
गर्भस्थ शिशु के लिए: इसमें मौजूद फोलेट नामक तत्व गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए लाभकारी होता है।
एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर, मिनरल्स का खजाना, विटामिन का स्रोत, जरूरी फोलेट, दिमाग की शक्ति बढ़ाता है, कैंसर से बचाता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hzUgJj
No comments:
Post a Comment