Tuesday, 18 August 2020

अगर बच्चे का मोशन टाइट हो रहा है तो ये काम करें

सवाल-मेरे बच्चे की उम्र करीब एक साल है और उसका मोशन टाइट हो रहा है। क्या करना चाहिए? कई पाठक
जवाब-एक साल से छोटे बच्चों में कब्ज के कारण ऐसी परेशानी हो सकती है। इसमें बच्चा पहले की तुलना में मोशन कम जाएगा और स्टूल कठोर होता है। कई बार पेट में आफरा और उल्टी से भी ऐसा हो सकता है। अगर उल्टी हरा है तो डॉक्टर को दिखाएं। खानपान पर ध्यान दें। ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां, साबुत अनाज वाली चीजों के साथ रोजाना पपीता और टमाटर खाने को दें।
सवाल-बच्चे (दो साल से छोटे) को बुखार आ रहा है। ऐसा क्यों हो रहा है। मैं क्या करुं? अनेक पाठक
जवाब- तेज गर्मी से भी बुखार आ सकता है। अगर ट्रेवल या कोई दूसरी हिस्ट्री नहीं है तो परेशान न हो। पैरासिटामॉल मानक में दें और टेंपरेचर चार्ट बनाएं। अगर दो-तीन दिन में तेज बुखार, जुकाम-खांसी, उल्टी-दस्त या सांस संबंधी परेशानी नहीं होती है तो चिंता न करें। हो सकता है अपने से ठीक हो जाएगा। कमरा ठंडा रखें। बच्चे को पंखा-एसी के सीध में न लिटाएं। एसी कम तापमान पर न चलाएं। छह माह से बड़े बच्चों को दिन में कई बार पानी पिलाएं।
एक्सपर्ट: डॉ. दीपक शिवपुरी और डॉ. सुनील दत्त शर्मा, चाइल्ड स्पेशियलिस्ट



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iRppst

No comments:

Post a Comment