कमल ककड़ी यानी लोटस रूट को सुपरफूड भी कहते हैं। इसमें मिनरल्स-विटामिन्स, फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह कब्ज और शुगर की समस्या में राहत देती है। एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक होने से यह इम्युनिटी भी बढ़ाती है।
इसमें कैलोरी कम होती है। इसलिए वजन नहीं बढ़ता है। डाइटिंग करने वालों के लिए अच्छा फूड है। फोलेट अधिक होने से गर्भावस्था में महिला-गर्भस्थ शिशु दोनों के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन-ए आंखों, बालों और त्वचा को लाभ पहुंचाता है। नए सेल्स भी बनते हैं। सांसों की बीमारियों, हार्ट डिजीज में भी इससे बचाव होता और बीपी नियंत्रित रहता है।
इसे नियमित खाने से शरीर में खून बढ़ता और हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इसमें बी कॉम्पलेक्स होता है, जिन्हें तनाव, सिरदर्द और चिड़चिड़ापन की समस्या है, उनको भी राहत देती है।
प्रयोग विधि : इसकी सब्जी-सनैक्स अधिक पसंद है। सूप में भी उपयोग होता है। कई देशों में कच्चा भी खाते हैं। लेकिन आप न खाएं। संक्रमण हो सकता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DpyZTY
No comments:
Post a Comment