Wednesday, 22 July 2020

सोने से पहले त्रिफला व आंवला चूर्ण लेने से कब्ज में आराम होता

सवाल - पिछले कुछ दिन से कब्ज की समस्या हो रही है। सुबह कई बार शौच के लिए जाना पड़ता है। क्या करें? अनेक पाठक
जवाब- इसके लिए सुबह खाली पेट अमरूद, अमलताश या करंज की पत्तियों का काढ़ा पीएं। इनकी एक मु_ी पत्तियों को एक गिलास पानी में पांच मिनट उबालने के बाद छानकर पीएं। अगर यह संभव नहीं है तो मैथी दाने का काढ़ा पीएं। एक चम्मच अंकुरित मैथी दाने को उबाल कर पीएं। रात में सोने से पहले पांच ग्राम त्रिफला या आंवला चूर्ण गुनगुने पानी से लें। खाने में मोटे आटे का प्रयोग करें। व्यायाम करें, खूब पानी पीएं। आराम मिलेगा।
सवाल- इन दिनों त्वचा से संबंधित परेशानी होती है। इससे बचाव के लिए आयुर्वेदिक उपाय बताइए? अनेक पाठक
जवाब- सुबह रोजाना एक मुरब्बा खाएं। नीम की 20 पत्तियों का काढ़ा रोजाना लें। पत्तियों को पांच मिनट उबालने के बाद ठंडा कर पीएं। गिलोय की डंडी को कूंचकर रात में कांच के एक गिलास में भिगो दें। सुबह मसलकर पीएं। करीब 10 ग्राम उशीर रात में भिगो दें। सुबह मसलकर ले लें। तेल, मैदा, अचार, बेसन, चीनी व नमक कम खाएं। नीम की पत्तियों को उबालकर स्नान करें। शीतली-शीतकारी प्राणायाम करना भी लाभकारी है। हाइजीन का ध्यान रखें। ठंडी तासीर वाली चीजें खाने से लाभ मिलता है।
एक्सपर्ट: डॉ. पीयूष त्रिवेदी और डॉ. सीताराम गुप्ता, आयुर्वेद विशेषज्ञ



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WNudGG

No comments:

Post a Comment