इस मौसम में पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। इसलिए आलू, अरबी, भिंडी, मटर, फूलगोभी, शिमला मिर्च खाने से बचाना चाहिए। वहीं बैंगन, मशरूम, पत्तागोभी और पालक-चौलाई में कीड़े लग जाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार इस मौसम में कच्चा सलाद की मनहाई है लेकिन खाना चाहते हैं तो उबालकर ही खाएं।
नमक-पानी से धोएं सब्जियां
कोरोना से बचाव के लिए सब्जियों को नमक-पानी से करीब १० मिनट तक धोने से बरसात के कीड़े मर जाएंगे। इसके बाद इसका प्रयोग करें। बाहर की खुली चीजें, पकौड़े-कचौरी और देर तक खुली व कटी रखी चीजें न खाएं।
भारी खाने का परहेज
बरसात में करौंदा, नींबू, करौला, मेंथी, लहसुन, अनार, जामुन, नाशपाती आदि खाएं। ये न केवल संक्रमण से बचाव करते हैं बल्कि इम्युनिटी भी बढ़ाते हैं। एक मु_ी सूखे मेवे रोज खाएं। अन्य सब्जियों में लौकी, तुरई, टिंडा खाएं। भारी खाना खाने से बचें। परेशानी होगी। गुनगुना पानी और शहद लेना भी लाभकारी है।
हर्बल टी पीएं
दू ध वाली चाय के शौकीन लोगों को भी मानसून में हर्बल-ग्रीन टी पीना चाहिए। अदरक, कालीमिर्च और तुलसी का उपयोग करें। तुलसी की 3-4 पत्तियों को सुबह खाली पेट गुड़-कालीमिर्च के साथ खाने से पाचन ठीक रहता है। इम्युनिटी भी बढ़ती है।
मीठी शिकंजी और छांछ लें
दूध पीने से अपच हो सकता है। मीठी शिकंजी और छांछ ले सकते हैं। जौ से बनी चीजें अधिक सुपाच्य होती हैं। इस मौसम में खा सकते हैं। बेसन-मैदा बिल्कुल न खाएं। जूस पीने और फ्राइड चीजों को खाने से परहेज करें। रोज दो ग्राम हरड़-एक चुटकी सेंधा नमक लेने से पाचन ठीक रहता है।
डॉ. हरीश भाकुनी, आयुर्वेद विशेषज्ञ, Jaipur
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/320aTJR
No comments:
Post a Comment