टमाटर यूं तो पूरे साल ही उपलब्ध रहते हैं, लेकिन गर्मियों में इनकी बहुतायत होती है। टमाटर सब्जी वर्गमें शामिल वास्तव में एक फल है। लेकिन इसके चिकित्सकीय और घरेलू उपायों को देखते हुए यह कहना गलत न होगा कि इससे कॉमन औषधी आम लोगों के घर में और कोई हो नहीं सकती। जैसे टमाटर के बिनाप हमारा भारतीय खाना अधूरा है वैसे ही चिकित्सा में भी टमाटर का एक खास स्थान है। टमाटर की चटनी हो या सूप सभी के अपने गुण और फायदे हैं। बात करें टमाटर के सूप या जूस की तो इसका चिकित्सकीय दृष्टिकोण से बहुत महत्तव है। आइए जानते हैं टमाटर और उसके जूस अथवा सूप से जुड़ी कुछ खास औषधीय प्रभावों के बारे में।
- विटामिंस से भरपूर होता है
टमाटर का सूप विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है। एक टमाटर में पर्याप्त मात्रा में फोलेट, पोटैशियम, क्रोमियम, कोलिन, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और फॉस्फोरस जैसे खनिज पदार्थ होते हैं। चिकित्सक भी इन्हें दैनिक खानपान मेंशामिल करने की सलाह देते हैं। इसलिए टमाटर के सूप या जूस से ये महत्त्वपूर्ण मिनरल्स एवं विटामिंस आसानी से शरीर को मिल जाते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इस पर कुछ खास खर्च भी नहीं होता। इस समय मॉनसून में भले ही ७० रुपए किलो टमाटर बिक रहे हों लेकिन अन्य जूसों या सूप की तुलना में ये अब भी काफी सस्ते हैं।
बालों को रेशमी और त्वचा को रखे जवां
स्वस्थ त्वचा और मजबूत बालों के लिए भी टमाटर बेहद फादेमंद हैं। इसका जूस या सूप हमारी त्वचा से लेकर बालों तक का ख्याल रखता है। विटामिन ए के कारण इसे पीने से हमारे बालों को मजबूती मिलती है। इसके साथ ही टमाटर में लिकोपेन होता है जो त्वचा के लिए एक क्लीन्जर का काम करता है।
- मेंटल हैल्थ के लिए भी लाभदायक
विटामिंस और मिनरल्स की ही तरह हमारे शरीर को खनिज पदार्थों में से कॉपर और पोटैशियम की भी सख्त जरुरत होती है। क्योंकि इनसे हमारे मानसिक स्वास्थ्य को लाभ मिलता है। मेंटल हैल्थ के लिए टमाटर में भरपूर मात्रा मौजूद कॉपर के की वजह से हमारे नर्वस सिस्टम को ऊर्जा मिलती है। इसके साथ ही पोटैशियम नर्व सिग्नलों को तेज गति से काम करने में भी मदद करता है।
दिल के रोगों को करे दूर
वर्तमान समय की जीवनशैली और भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारा दिल हांफने लगा है। लेकिन टमाटर के कारण उसकी सेहत भी सुधारी जा सकती है। टमाटर के अंदर भारी मात्रा में विटामिन ए और विटामिन बी होता है। यह हमारे रक्त में से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड की मात्रा को कम करता है जिसकी वजह से लम्बे समय तक हम किसी भी ह्रदय की समस्या के न होने की उम्मीद कर सकते हैं। साथ ही शरीर का रक्त परिसंचरण को सुचारु बनाने में भी इसका योगदान होता है।
- हड्डियों को मजबूत बनाए, इंजरी से बचाए
टमाटर की एक और खासियत है कि इसकेसेवन से हमारी हड््िरडयां मजबूत होती हैं। इसमें मौजूद खनिज पदार्थ जैसे कैल्शियम और विटामिनों में विटामिन के हड्डियों के लिए काफी जरूरी है। टोमेटो सूप इस जरुरत को बेहद आसानी से पूरा करता है। यह हड्डियों का द्रव्यमान बढ़ाकर उन्हें मजबूती प्रदान करता है।
कैंसर से लडऩे में भी मददगार
इस समय कोरोना की महामारी से पूरी दुनिया भले ही त्रस्त हो। लेकिन कोरोना से पहले कैंसर ही बीमारियों का सरताज था और आगे भी इसका प्रकोप जारी रहेगा। लेकिन अच्छी बात यह है कि साधारण सा दिखाई देने वाला टमाटर इस खतरनाक बीमारी से लडऩे में भी हमारी मदद करता है। टमाटर के सूप में लिकोपेन नाम के एंटी्र-ऑक्सीडेंट से फेफड़ों और पेट के कैंसर की संभावनाएं कम हो जाती हैं। इतना ही नहीं, टमाटर में पाए जाने वाले एसिड जैसे कौमेरिक एसिड और क्लोरोजेनिक एसिड की वजह से धूम्रपान से फेफड़ों पर पडऩे वाले हानिकारक प्रभाव भी कम हो जाते हैं।
- नेत्र ज्योति बढ़ा आंखों को रखे स्वस्थ
इन दिनों रात-रात भर समार्टफोन, लैपटॉप और टीवी की नीली रोशनी में जागने का ट्रेंड हमारी आांखों की सेहत को निगलने लगा है। आंखों का कमजोर होना, इन्फेंक्शन, लाल पडऩा और ड्रायनैस इसी के लक्षण हैं। टमाटर हमारी आंखों की सेहत का भी ध्यान रखता है। इसलिए टोमेटो सूप जैसी गुणकारी चीजों का सेवन करें जिनमें विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है। टोमेटो सूप हमे रतौंधी जैसी बीमारियों से भी दूर रखता है।
पाचन तंत्र का रखवाला है टमाटर
सूप केरूप में टमाटर का इस्तेमाल करने पर हमारा पाचन तंत्र भी खुश रहता है। दरअसल, टोमेटो सूप पाचन तंत्र में काफी जल्दी सुधार करता है। इसमें टोक्सिन मौजूद होते हैं और फाइबर भी होता है जिससे हमारे पाचन तंत्र को लाभ मिलता है। साथ ही यह हमारी तंत्रिका तंत्र के लिए भी लाभकारी है।
कोविड-19: इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक
बीते चार महीने से विश्व स्वास्थ्य संगठन और चिकित्सकों का लोगों को एक ही सुझाव है कि वे कोरोना वायरस (CORONA VIRUS, COVID-19, SARS-COV-02) के संक्रमण से बचने के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें जो उनकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करें। टमाटरघर बैठे इम्यूनिटी बढ़ाने का ऐसा ही सरल और सस्ता उपाय है। इम्युनिटी यानी हमारी रोग प्रतिरोधक शक्ति को मजबूत करने में टमाटर का जूस या सूप भी काफी महत्त्वपूर्ण हैं। यह तनाव पैदा करने वाले हार्मोन्स की गति को कम करता है जिससे हम हमेशा ऊर्जावान महसूस करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी इसलिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
डायबिटीज पर भी करे काबू
मोटापे और खराब जीवन शैली के कारण डायबिटीज के रोगियों के मामले में भारत तेजी से विश्व में सबसे आगे निकल रहा है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि डायबिटीज के रोगियों के लिए टमाटर का सूप दवा जैसा कारगर है। इसमें एक खनिज पदार्थए क्राोमियम होता है जो रक्त में मौजूद शुगर की मात्रा को विनियमित करता है।
डिस्क्लेमर- सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। राजस्थान पत्रिका इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3e2VlaM
No comments:
Post a Comment