छह घंटे से अधिक स्मार्टफोन के इस्तेमाल से ये 5 नुकसान.
कोलंबिया विश्वविद्यालय में 1,000 से अधिक छात्रों पर किए गए अध्ययन में पाया गया है कि जो छात्र रोजाना छह घंटे से अधिक स्मार्ट फोन का प्रयोग कर रहे हैं उनकी सेहत पर ये नुकसान होते हैं।
तनाव बढ़ता : बार-बार फोन चेक करने की आदत बन जाती है। तनाव बढ़ता, काम पर असर होता।
आलस्य बढ़ता : मोबाइल देखते हुए चलने पर गति कम होती, कैलोरी बैलेंस तथा मेटाबॉलिज्म के असर से आलस्य बढ़ता है।
नींद पर असर : इसकी नीली रोशनी से नींद में दिक्कत आती है, अनिद्रा, हार्मोंस में परिवर्तन से भूख घटने लगती है।
एक्सरसाइज से दूर : ऐसे लोग कम व्यायाम करते, एक्सरसाइज सेशन भी बाधित होता है। वर्कआउट पर ध्यान नहीं दे पाते हैं।
ज्यादा खाते हैं : मोबाइल पर ध्यान पर होने से पता नहीं चलता है कि कितना खाते हैं। इससे मोटापा, सुस्ती व दूसरी बीमारियां होती हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3enfMiC
No comments:
Post a Comment