Thursday, 9 July 2020

तेज भूख से भी खट्टी डकारें, तब हल्का खाएं, 30 मिनट बाद में ठीक से खाएं

सामान्य डकार से कोई दिक्कत नहीं होती है, लेकिन खट्टी डकारें किसी कारण आती हैं। पेट में गैस-एसिडिटी समस्या हो सकती है। कई बार तेज भूख के कारण भी खट्टी डकारें आती हैं। ऐसे में ज्यादा खाना खाते हैं तो यह परेशानी और बढ़ सकती है। इसलिए खट्टी डकारे आएं तो हल्का यानी भूख के एक चौथाई हिस्सा ही खाएं। फिर करीब आधा घंटा बाद ठीक से खाना खाएं। खाली पेट ज्यादा पानी पीने से पेट दर्द हो सकता है। भूख लगी हो तो कुछ खाकर ही पानी पीएं। खाली पेट पानी पीने से पेट में तेज दर्द होता है। इसी तरह खाने के तुरंत बाद पानी पीने से गैस और एसिडिटी की समस्या होती है। खाने के करीब 30-40 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए।
घरेलू उपाय
सौंफ-मिश्री खट्टी डकारों में लाभ पहुंचाता है। इनसे पाचन क्रिया तेज होती है और आराम मिलता है। खाना खाने के 15 मिनट बाद नींब पानी पीएं। इसके एसिडिक गुण पेट को ठंडा रखते हैं। पुदीना का रस पीने से भी डकारों से आराम मिलता है। दही, काला और भूना जीरा पाउडर मिलाकर खाने से भी आराम मिलेगा। बासी खाना न खाएं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gGFpMT

No comments:

Post a Comment