बहुत अधिक चीनी खाने पर क्या होता है
बहुत अधिक चीनी होने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। रोज शरीर की जरुरत से ज्यादा शुगर खाने पर ध्यान केंद्रित करने में परेशानी, मूड स्विंग, ब्लड शुगर के स्तर में अचानक गिरावट या वृद्धि होना, शरीर में सूजन, वजन बढऩे, हृदय की समस्याओं और मधुमेह जैसी पुरानी बीमारियों में परेशानी का कारण बन सकता है।
पुरुषों-महिलाओं के लिए अलग मात्रा
अमरीकन हार्ट एसोसिएशन प्रतिदिन महिलाओं के लिए 6 चम्मच और पुरुषों के लिए ९ चम्मच चीनी काफी मानता है। वहीं अमरीकियों के लिए वर्तमान आहार दिशा-निर्देश कहते हैं कि अतिरिक्त शर्करा का दैनिक सेवन किसी व्यक्ति के दैनिक कैलोरी का 10 फीसदी से अधिक नहीं होना चाहिए। हालांकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के अनुसार अधिकांश वयस्कों के लिए उनके दैनिक कैलोरी का 15 फीसदी हिस्सा अकेले चीनी से आता है।
अमरीकी रोज खाते 17 चम्मच चीनी
सैन फ्रांसिस्को स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य वैज्ञानिकों का कहना है कि एक अमरीकी वयस्क प्रतिदिन अपने खाने और पेय में औसतन 17 चम्मच चीनी का सेवन करता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि यद्यपि शरीर को ऊर्जा देने के लिए चीनी की आवश्यकता होती है, लेकिन ज्यादातर लोग जो चीनी खाते हैं वह जरूरत से ज्यादा है।
क्या है अतिरिक्त शुगर
खाद्य या पेय पदार्थों में मिलाए जाने वाली अतिरिक्त मिठास को एउेड शुगर कहते हैं। सफेद या भूरे रंग की चीनी, शहद, गुड़, उच्च-फ्रक्टोज कॉर्न सिरप, डेक्सट्रोज, लैक्टोज, सूक्रोज और अन्य ऐसे ही अवयव हैं जो अतिरिक्त शुगर में पाए जाते हैं। यूसीएसएफ शोधकर्ताओं ने खाद्य पदार्थों के लेबल पर चीनी के लिए उपयुक्त होने या एडेड शुगर को दर्शाने वाले कम से कम 61 अलग-अलग नाम पाए हैं।
रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों (CDC America) के अनुसार, अतिरिक्त शर्करा के आहार स्रोत शीतल पेय, केक, कुकीज़, कैंडी और आइसक्रीम हैं। वहीं यह भी ध्यान देने वाली बात है कि शुगर को उन चीजों में भी मिलाया जाता है जिन्हें आमतौर पर महंगा नहीं माना जाता जैसे- सूप, ब्रेड, मीट और केचप। स्वास्थ्य के लिए लब्बोलुआब यह है कि बहुत अधिक चीनी वजन बढ़ाने, टाइप 2 मधुमेह और हृदय रोग का कारण बन सकती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30wxlrt
No comments:
Post a Comment