Friday, 19 June 2020

WORK FROM HOME : गलत तरीके से बैठना बढ़ाता है कमरदर्द

घर पर गलत मुद्रा में सोफे व बेड पर बैठकर घंटों काम कर रहे हैं। लंबे समय तक एक ही पोश्चर में या गलत तरीके से बैठने के कारण कमर दर्द की शिकायत रहती है। बिस्तर पर या आड़े-तिरछे बैठकर काम करने से कमर में खिंचाव आता है। इससे कंधे व हाथों में भी दर्द हो सकता है। इसलिए सबसे पहले सही तरीके बैठने के लिए कुर्सी व टेबल की व्यवस्था कर लें। इसके अलावा कुछ और सावधानियां बरतकर इससे बच सकते हैं। यदि दिक्कत ज्यादा होती है तो आप चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं।

बैकरेस्ट चेयर पर सही मुद्रा में बैठें

कम्प्यूटर मॉनिटर सामने बैकरेस्ट चेयर पर सही मुद्रा में बैठें। कुर्सी-टेबल की हाइट सही रखें, ताकि झुकना न पड़े। हर घंटे बाद 5 मिनट टहलें। इससे पैरों की मांसपेशियां सक्रिय रहेंगी। पैर लटकाकर बैठने से कमर की हड्डी पर प्रेशर पड़ता है, इसलिए पैर जमीन पर रखें व घुटने 90 डिग्री पर होने चाहिए।
एक्सपर्ट : डॉ. एस. फुलझेले, हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ. बीआर मेमोरियल हॉस्पिटल, रायपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37GUomQ

No comments:

Post a Comment