Monday, 22 June 2020

WEIGHT LOSS TIPS : वर्कफ्रॉम होम में घर से ही घटाएं वजन

फिटनेस के लिए मॉर्निंग वॉक जरूरी है लेकिन कोरोना के चलते पार्क व बाहर वॉक करना सुरक्षित नहीं है।
घर में कैसे करें वॉक
इसके लिए जरूरी है कि घर के कमरे से बालकनी तक चक्कर काटें। आप किसी मोबाइल एप की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप समय और दूरी फिक्स कर सकते हैं। इस दौरान आप माइल्ड वॉक करते हैं या फिर जॉग भी कर सकते हैं।

ये हैं वॉक के फायदे
वॉक एक प्रकार की कार्डियोवस्क्यूलर एक्सरसाइज है, जो पूरे शरीर के लिए काम करती है। यह दिल, फेफड़े व हड्डियों की सेहत को बेहतर बनाती है व जोड़ों की हिफाजत करती है।
कैसे करें शुरूआत
एक्सपर्ट कहते हैं कि वॉक के दौरान अपने पोश्चर पर ध्यान देना जरूरी है। आप किस मुद्रा में चलते हैं। इस दौरान शरीर को बिल्कुल सीधा रखें, चेहरे को कंधों के ठीक बीच में और सीना तानकर रखें। कोहनियों को हल्का-सा मोड़ें और पैरों के मुताबिक बाजुओं को आगे व पीछे की ओर ले जाएं। पेट की मांसपेशियों को अंदर की तरफ और पैरों को जमीन पर जमाकर रखें। ध्यान रखें कि पहले एड़ी जमीन को छुए, उसके बाद पूरा पैर रखें। इस तरह वॉक करने से जितनी मसल्स का प्रयोग करेंगे आप उतनी ज्यादा कैलोरी बर्न करेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hPZpxT

No comments:

Post a Comment