नई दिल्ली. कोरोनावायरस से बचाव में हैंड सैनिटाइजर की काफी अहमियत है और डॉक्टर्स इसके इस्तेमाल की सलाह भी देते हैं। लेकिन ये आपके लिए खतरनाक भी हो सकता है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने पहली बार इसके लिए अलर्ट जारी कर कहा है कि देश में ऐसे सैनिटाइजर भी बिक रहे हैं, जो खतरनाक जहरीले हैं और इनसे जान का भी खतरा हो सकता है।
दरअसल इंटरपोल से मिली जानकारी के आधार पर सीबीआई ने देशभर में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया है कि कई गिरोह मेथानॉल के प्रयोग से बने फर्जी हैंड सेनिटाइजर बेच रहे हैं। मेथानॉल काफी विषैला पदार्थ होता है। इसके पीछे गिरोह भी काम कर रहा है जो खुद को पीपीई और कोविड-19 से जुड़े मेडिकल आपूर्तिकर्ता बताता है। इस बारे में एजेंसी ने कहा कि कोविड-19 के दौरान जहरीले हैंड सेनिटाइजर के इस्तेमाल के बारे में दूसरे देशों से भी सूचनाएं मिली हैं। एक अधिकारी ने बताया, मेथानॉल मानव शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। इंटरपोल से सूचना मिलते हुए सीबीआइ ने सभी एजेंसियों को सतर्क कर दिया है।
ऐसे ठगी कर रहे हैं आपराधिक गिरोह
सीबीआइ अधिकारी ने कहा, कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है और इसका फायदा उठाकर कई संगठित आपराधिक समूह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उभर हैं, जो अवैध गतिविधियों से धन कमा रहे हैं और कोविड-19 उपकरणों की कंपनियों के प्रतिनिधि बनकर ठगी कर रहे हैं। एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि कुछ अपराधी पीपीई किट और कोविड-19 से जुड़े उपकरणों के निर्माता के प्रतिनिधि बनकर अस्पतालों और स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। इस तरह के सामान की कमी का लाभ उठाते हुए वे अधिकारियों और अस्पतालों से ऑनलाइन अग्रिम भुगतान हासिल कर लेते हैं लेकिन पैसे लेने के बाद वे सामान की आपर्ति नहीं करते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ddqbgs
No comments:
Post a Comment