Saturday, 2 May 2020

गर्मी में इन सब्जियों को डाइट में जरूर शामिल करें

इस मौसम में कई सब्जियां हैं जो काफी फायदेमंद होती हैं। इसको डाइट में जरूर शामिल करें।
चचिड़ा: इसमें फाइबर ज्यादा और कैलोरी कम होता है। इसमें फास्फोरस, मैग्नीशियम, कैल्शियम भी भरपूर होते हैं। डायबीटीज, हार्ट संबंधी और मलेरिया में भी लाभकारी है।
कमल ककड़ी : इसकी तासीर ठंडी होती है। तनाव और गुस्सा करने वाले लोगों को खाना चाहिए। इसमें फाइबर ज्यादा होने से पाचन ठीक रहता है। इसको पचने में समय लगता है इसलिए फैट बर्न करने में मदद करती है। लगातार एनर्जी मिलती है।
लौकी: जिन्हें कोई बीमारी है या वजन घटना चाहते हैं उनके लिए लौकी काफी अच्छी है। इसमें पानी अधिक होता है जो गर्मी से बचाव करती है। पेट को ठंडक पहुंचाती है। इसमें विटमिन-ए, विटमिन-सी, आयरन, जिंक और पोटैशियम पाया जाता है।
टिंडा: इसमें 90 फीसदी पानी और बाकी फाइबर होता है। इस कारण पाचन सही रहता है। गैस और अपच जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसमें पानी अधिकता यूरिन इंफेक्शन से बचाने में मदद करती है। सप्ताह में 2-3 बार इसकी सब्जी खाना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VXhT6X

No comments:

Post a Comment