फिजिकल व मेंटल हैल्थ के लिए आठ घंटे की नींद लेना जरूरी होता है। इससे मांसपेशियां मजबूत होती है और मस्तिष्क की कार्यक्षमता भी बढ़ती है। किसी भी इंसान के शरीर में मसल्स की ग्रोथ होती है तो तो माना जाता है कि उसकी उसका विकास सही तरीके से हो रहा है।
पाचन अच्छा रहता, रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अच्छी
अक्टूबर से लेकर मार्च तक सर्दी का मौसम मसल्स बनाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। यह मौसम हार्ड वर्कआउट करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है और इस दौरान भूख भी खूब लगती है। हाजमा भी अच्छा रहता है और रोग प्रतिरोधकता भी अच्छी रहती है। शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। थकान नहीं लगती है। स्केलटन मसल्स (कंकालीय मांसपेशियां) किसी भी स्वस्थ व्यक्ति की पहचान होती है। ये मानव शरीर का सबसे एडोप्टेबल टिश्यू भी कहलाती हैं जिन्हें आसानी से शेप में लाया जा सकता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cIKDpl
No comments:
Post a Comment