बीजिंग। चीन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पहले संबद्ध अस्पताल में कोविड-19 महामारी को रोकने के 7 विशेषज्ञों ने दूरस्थ वीडियो प्रणाली से भारत, पाकिस्तान, पोलैंड, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, ब्रिटेन, रूस आदि 7 देशों के 70 से अधिक अस्पतालों के विशेषज्ञों के साथ कोविड-19 महामारी की रोकथाम और नियंत्रण से संबंधित मामलों पर आदान-प्रदान किया। चीन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पहले संबद्ध अस्पताल के कार्यकारी निदेशक ल्यू लिएशिन ने कहा कि वायरस कोई सीमा नहीं जानता है, और प्रकोप में कोई नस्लीय अंतर भी नहीं होता। केवल समान रूप से इस का मुकाबला करने, एक साथ सहयोग करने, एक दूसरे को सहायता देने से विभिन्न देश इस महामारी को हरा सकता है। चीन के चिकित्सक इससे पहले महामारी को रोकने के दौरान प्राप्त अनुभव विभिन्न देशों के साथ साझा करना चाहते हैं, ताकि इस महामारी को हराने के लिए योगदान किया जा सके।
विभिन्न विशेषज्ञों ने महामारी के मरीजों के उपचार का अनुभव साझा किये, चीन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के इम्यूनोथेरेपी के अनुसंधान प्रगति और निदान और उपचार का परिचय भी दिया।
(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xSw7fx
No comments:
Post a Comment