Coronavirus Update in Hindi: कोरोनावायरस का उपचार खोजने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक युद्ध स्तर पर जुटे हुए हैं। इसी खोज के बीच ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों लैब में किए गए अपने प्रयोग में पाया है कि एक आम एंटी-पैरासिटिक दवा से 48 घंटों के भीतर SARS-CoV-2 वायरस को मार जा सकता है।
Coronavirus Update: छींकने, खांसने से नहीं, सांस लेने से भी फैल सकता है काेराेनावायरस
जर्नल एंटीवायरल रिसर्च में प्रकाशित, मोनाश विश्वविद्यालय के अध्ययन से पता चला है कि Ivermectin की एक खुराक से कोशिका संवर्धन में बढ़ रहे कोरोनोवायरस को रोका जा सकता है। और दो दिनों के भीतर वायरस के सभी आनुवंशिक पदार्थों को प्रभावी ढंग से नष्ट किया जा सकता है।
इवेर्मेक्टिन, एफडीए द्वारा अनुमोदित एंटी-पैरासाइटिक ड्रग है जिसे एचआईवी, डेंगू, इन्फ्लूएंजा और जीका वायरस सहित, अन्य वायरस की विस्तृत श्रृंखला के खिलाफ प्रभावी माना जाता है।
coronavirus us Update: एंटीबॉडीज से कोरोना का रास्ता रोकने की कोशिश में वैज्ञानिक
अध्ययन के लेखक डॉ काइली वागस्टाफ ने कहा कि शोध में हमने पाया है कि Ivermectin की एक एकल खुराक भी 48 घंटों में सभी वायरल आरएनए को अनिवार्य रूप से हटा सकती है और 24 घंटे में भी वायरल आरएन में काफी कमी देखी गई।
हालांकि, डॉ वागस्टाफ ने आगाह किया कि अभी अध्ययन के परीक्षण इन विट्रो तौर पर किए गए हैं। लोगों पर अभी ये परीक्षण करना बाकी है।
वागस्टाफ ने कहा कि Ivermectin बहुत व्यापक रूप से उपयोग होने वाली एक सुरक्षित दवा के रूप में देखा जाता है। हमें यह पता लगाने की आवश्यकता है कि क्या आप इसे मनुष्यों में उपयोग कर सकते हैं या नहीं, क्या यह प्रभावी होगा।
हालांकि शोधकर्ताओं ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि Ivermectin वायरस को कैसे खत्म करता है। लेकिन हम से संभावना जता सकते हैं यह कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाली वायरस की ताकत को खत्म कर देता है।
प्रोफेसर जान और उनकी टीम अलग-अलग वायरस के साथ 10 से अधिक वर्षों से Ivermectin पर शोध कर रही है।
Coronavirus Update: काेराेना संक्रमण का पता लगाएगा पेपर बेस्ड टेस्ट
डॉ वागस्टाफ और प्रोफेसर जांस ने जांच शुरू कर दी कि क्या यह SARS-CoV-2 वायरस पर भी काम करता है या नहीं।
शोधकर्ताओं ने कहा कि IVmectin का उपयोग COVID -19 का मुकाबला करने के लिए पूर्व-नैदानिक परीक्षण और नैदानिक परीक्षणों पर निर्भर करता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34eeLG7
No comments:
Post a Comment