नई दिल्ली. कोरोना (Coronavirus) से लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 21 दिन के लॉकडाउन (Lockdown 2.0) को बढ़ाकर 19 दिन यानी 3 मई तक कर दिया है। इस आदेश के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में लोग बाजार का रुख करने लगे। हर रोज राशन और दूध की दुकानों पर लंबी-लंबी लाइनें दिख जाएंगी। इस डर से कहीं समान न खत्म हो जाए। एेसे में अगर आप भी दाल, चावल, सब्जियां समेत कई चीजें स्टोर कर के रख रहे हैं तो तोड़ा सावधान हो जाए। कहीं आपकी ये जल्दीबाजी आपको नुकसान न पहुंचा जाए। आपके लिए यह बात जानना बेहद जरूरी है कि राशन व सब्जियां खरीदने का सही तरीका क्या है।
सब्जी हो या फल ये आपकी सेहत तभी बनाते हैं, जब ये ताजा और अच्छे हों। सब्जी और फलों में कई ऐसे विटामिन, मिनरल्स होते हैं, जो आपको तमाम रोगों से बचाते हुए आपको स्वस्थ रखते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आपको सब्जी और फल खरीदने का सही तरीका मालूम हो।
सूंघना है जरूरी
बाजार में आलू, प्याज, गोभी जैसी सब्जियां तो ऐसे ही मिल जाती हैं, लेकिन मशरूम, कॉर्न्स, स्प्राउट्स जैसी चीजें पैकेट में बंद होती हैं। पैकेट बंद चीजों को खरीदते वक्त उन्हें सूंघकर देखें। अगर, मशरूम, कॉर्न्स, स्प्राउट्स जैसी चीजें पुरानी होगी तो उनकी स्मेल बदल चुकी होगी. जल्दबाजी में ऐसे पैकेट्स को न लें, जिनमें से स्मेल आ रही हो।
इनको न करें ज्यादा स्टोर
आलू, प्याज जैसी सब्जियों को तो ज्यादा दिनों तक स्टोर किया जा सकता है, लेकिन टमाटर, हरा धनिया जैसी चीजों को ज्यादा स्टोर करके न रखें। ये सब्जियां जल्दी खराब हो जाती है।
तरबूज
तरबूज उठाकर देखें कि उसकी स्किन पर पीले रंग का पैच तो नहीं है। पीला पैच इस तथ्य का संकेत है कि तरबूज पका हुआ और मीठा है एवं अंदर से इसका रंग लाल होगा। सबसे भारी तरबूज लेने की कोशिश करें क्योंकि ऐसा तरबूज बहुत रसीला होता है।
भिंडी
पतली और छोटी भिंडी खरीदना सही रहता है। बड़ी और मोटी भिंडी ज्यादा पकी हुई होती है और इसमें स्वाद कम एवं बीज बड़े होते हैं।
ब्रोकली या फूलगोभी
इस कुल की कोई सब्जी खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसके ऊपर कोई दाग न हो। अगर आपको इन पर कोई गहरा दाग या धब्बा दिखता है तो ये खाने के लिए सही नहीं हैं। हरी और क्रीम शेड वाली सब्जियां ताजी होती हैं। इसके अलावा ऐसी गोभी चुनें जिसके फूल बारीकी से बुना हुआ हो।
हरी सब्जियां
पत्तेदार और हरी सब्जियां जैसे कि पालक, टिंडे, घिया आदि को खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि ये ताजी दिखनी चाहिए। इन पर कोई दाग या छेद न हो। अगर ऐसा कुछ है तो इसका मतलब है कि उसे कोई कीट खा चुका है। मेथी खरीद रहे हैं तो छोटे पत्ते वाली मेथी लें।
आलू
आलू पर झुर्रियां नहीं होनी चाहिए और ये ताजा दिखे। ऐसा आलू न खरीदें जिसमें अंकुर हों। ऐसे आलू बहुत पुराने होते हैं। हरे हो चुके आलू भी नहीं खरीदने चाहिए। आलू के अंकुरित और हरे वाले हिस्से में विषाक्त यौगिक होते हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
इन टिप्स का ध्यान रखें
अब अगली बार आप जब भी सब्जियां खरीदने जाएं तो इन टिप्स का ध्यान जरूर रखें। इनकी मदद से आप स्वस्थ जीवन की ओर आगे बढ़ सकते हैं। ध्यान रहे कि आप जो भी खाएंगें उसका सीधा असर आपकी सेहत और फिर काम पर पड़ेगा इसलिए ताजी और पकी हुई सब्जियों का सेवन करना बहुत जरूरी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2S1Ja5E
No comments:
Post a Comment