नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस (Coronavirus Disease) का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी दिल्ली में भी कोरोना का कहर जारी है। यहां पर हर रोज केस बढ़ रहे हैं। बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 92 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां पर संक्रमितों की संख्या 2248 हो गई है। दिल्ली में कोरोना (Coronavirus Tips) से बुधवार को एक मौत भी हुई है। इसके चलते केंद्र सरकार लगातार परामर्श जारी (Covid-19 Experts Advise) कर के घरों पर भी मास्क (Mask on face) लगाने को कह रही है।
घरों में रहने के दौरान भी लगाएं मास्क
बता दें कि कोरोना वायरस छींकने और खांसने के दौरान भी हवा में फैल गए छोटे-छोटे कणों के संपर्क में आने से लोगों को संक्रमित कर सकता है। दिल्ली सरकार के सलाहकार टीम के अध्यक्ष व आइएलबीएस के निदेशक डॉ. एसके सरीन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कंटेनमेंट जोन घोषित इलाकों के लोगों को सलाह दी है वे घरों में रहने के दौरान भी मास्क लगाएं। कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए आप घर में 'घर पर बना मास्क' पहन सकते हैं।
जानिए, घर पर मास्क लगाने की वजह
विशेषज्ञों का कहना है कि बड़ी संख्या में ऐसे कोराना मरीज पाए जा रहे हैं, जिनमें वायरस के लक्षण नजर ही नहीं आते। ऐसे मरीजों ने दिल्ली सरकार के साथ स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि ऐसे लोग जब तक मरीज बनकर सामने आते हैं, तब तक अनजाने ही सही सैकड़ों लोगों के संपर्क में आ चुके होते हैं। यही वजह है कि समुदाय में बढ़ते संक्रमण के कारणों पर विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि घरों में रहने के दौरान भी मास्क लगाना हितकर होगा।
मुंह ढकना क्यों है सही?
परामर्श में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए घर में बने मास्क को लेकर सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय की तरफ से जारी एक नियमावली भी है। इस नियमावली में सुझाव है, "देश भर में घनी आबादी वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को खास तौर पर चेहरा ढकना चाहिए।" इसमें कहा गया है, "घर में बने दोबारा इस्तेमाल होने योग्य मास्क संक्रमित व्यक्ति द्वारा छोड़े गए हवा में मौजूद कणों को हमारे शरीर के अंदर पहुंचने से रोकने में कुछ हद तक मदद करते हैं, लेकिन यह पूरी तरह बचाव नहीं करते।"
घर-दफ्तर में मास्क लगाने के फायदे
-घर हो या दफ्तर, शारीरिक दूरी के नियम का का पालन करने के साथ यह भी सुनिश्चित करें कि मास्क भी लगाया हो, क्योंकि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से कोरोना वायरस फैलने का खतरा पैदा हो सकता है।
-मास्क लगाने के बाद आपके कोरोना वायरस से संक्रमित होने गुंजाइश नहीं के बराबर होगी। वहीं, मास्क लगाने के दौरान यह भी ध्यान देना जरूरी है कि एक मास्क 6 घंट से अधिक नहीं लगाएं।
-मास्क उपलब्ध नहीं हो तो रूमाल भी मुंह पर लगाया जा सकता है। इस पर भी 6 घंटे का ही नियम लागू होता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3av2qyT
No comments:
Post a Comment