होम्योपैथी में इलाज का तरीका दूसरी पैथी से बिल्कुल अलग है। इसमें बीमारी के साथ पूरे शरीर का इलाज किया जाता है। होम्योपैथी के अनुसार स्थूल शरीर के अंदर असंख्य सूक्ष्म शरीर हैं। बीमारी के लक्षण बाद में दिखते हैं पहले इन सूक्ष्म शरीर पर असर पड़ता है। जिस कारण लक्षण दिखते हैं। इसलिए होम्योपैथी में इन सूक्ष्म शरीर की इम्युनिटी बढ़ाई जाती है ताकि पूरा शरीर ही स्वस्थ हो जाए है। इसमें रोगी की मानसिकता, व्यवहार, प्रकृति, मौसम से संबंध, सोच-समझ और इच्छाओं को जानने के बाद इलाज किया जाता है।
इसलिए बीमारियां होती हैं
होम्योपैथी के अनुसार रोगों का कारण व्यक्ति की खराब इम्युनिटी होती है न कि वायरस-बैक्टीरिया। इसलिए जिनकी इम्युनिटी अच्छी होती है उनको बीमारी नहीं होती और जिनकी कमजोर इम्युनिटी होती है, वे बार-बार बीमार हो जाते हैं। होम्योपैथी दवाइयां एक्सपायर नहीं होती है क्योंकि यह सूक्ष्म स्तर पर बनती हैं।
डॉ. एल.सी. शर्मा, वरिष्ठ होम्योपैथी विशेषज्ञ, जयपुर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ve4VkE
No comments:
Post a Comment