नोवेल कोरोना वायरस से अभी दुनिया जूझ ही रही है कि अब वैज्ञानिकों की टीम ने चमगादड़ों में छह नए वायरस की खोज की है। भारत में हिमाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी से कुल 586 नमूने लिए गए हैं। वैज्ञानिकों की टीम ने अपना अनुसंधान म्यांमार के उन स्थलों पर केंद्रित किया जहां भूमि उपयोग में बदलाव और विकास से मनुष्यों के स्थानीय वन्यजीवों के संपर्क में आने की अधिक संभावना थी। मई 2016 से अगस्त 2018 तक उन्होंने इन क्षेत्रों में चमगादड़ों की लार और मल के 750 से अधिक नमूने लिए। विशेषज्ञों का अनुमान है कि चमगादड़ों में हजारों तरह के कोरोना वायरस होते हैं। इनमें से बहुतों को अभी तक खोजा नहीं गया है। इसी क्रम में वैज्ञानिकों ने म्यांमार में चमगादड़ों में छह नए कोरोना विषाणुओं की खोज की है। दुनिया में यह पहली बार है जब कहीं ये विषाणु मिले हैं।
अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि खोजे गए नए कोरोना वायरस सार्स, मार्स और कोविड-१९ का करीबी संबंधी नहीं हैं। अनुसंधानकर्ताओं को नए विषाणुओं के बारे में तब पता चला जब वे बीमारी की परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझने के लिए मानव और जानवरों से संबंधित निगरानी कार्य कर रहे थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bpRmUW
No comments:
Post a Comment