Tuesday, 7 April 2020

क्या कोरोना मरीज एक बार ठीक होने के बाद दोबारा संक्रमित हो सकत है ?

जी हां, ऐसा हो सकता है। क्योंकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कोविड-19 रोगियों की प्रतिरक्षा प्रणाली कितने समय तक प्रभावी बनी रह सकती है। वहीं कोरोना वायरस के म्यूटेंट होने पर भी यह ठीक हो चुके रोगियों में फिर से हो सकता है।

चीन, दक्षिण कोरिया और जापान में ठीक हो चुके लोगों में फिर से कोविड-19 वायरस पाए जाने की रिपोट्र्स सामने आई हैं। एक बार ठीक हो चुके मरीज फिरस से संक्रमित हो गए। हालांकि ऐसा पक्के तौर से नहीं कहा जा सकता कि यह उनकी कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली के कारण था या वायरस म्यूटेशन के चलते वे लोग दोबारा संक्रमित हुए। वहीं इन लोगों की जांच परिणाम कितने सही थे, इस वायरस के कितने प्रकार वास्तव में फैले हैं जैसे ठोस वैज्ञानिक साक्ष्यों के बिना स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता। लेकिन ये सवाल हमें वायरस की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को समझने में मदद कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aRssxk

No comments:

Post a Comment