आप अपनी जीवनशैली के बारे में जानने के लिए इन पांच सवालों के जवाब से जान सकते हैं कि आप कितना सक्रिय जीवनशैली जी रहे हैं।
सवाल : नियमित सुबह कितने बजे उठते हैं?
यदि आपके उठने का समय सुबह सूर्योदय के बाद का है तो ठीक नहीं है। इससे दिनचर्या भी प्रभावित होती है। समय से उठने के लिए जरूरी है कि आप रात में 10-11 बजे तक सो जाएं। देर रात सोने वाले सामान्यत: सुबह देर से ही उठते हैं।
सवाल : कितनी देर टीवी-मोबाइल देखते, कंप्यूटर पर काम करते हैं?
एक से घंटे से अधिक मोबाइल-टीवी देखने से आंखें खराब हो सकती हैं। मोबाइल स्क्रीन से इलेक्टौमेग्नेटिक हाइपरसेंसेटिविटी की शिकायत हो जाती है। इससे सिर दर्द, थकान, बैचेनी, कमजोरी महसूस होती है जो अनिद्रा व माइग्रेन में बदल सकते है।
सवाल : कौनसी शारीरिक गतिविधि, कितनी देर करते हैं?
यदि आप नियमित 30-60 मिनट वॉक, कार्डियो, हल्की एक्सरसाइज और हैवी वर्कआउट करते हैं तो पूरे दिन ताजगी बनी रहती है व ऊर्जावान रहते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म भी अच्छा रहता है। तनाव, थकान, अपच से दूर रहेंगे। ऐसा न करने से निष्क्रिय जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की आशंका बढ़ती है।
सवाल : क्या सेहत की चिंता किए बिना सबकुछ खाते हैं?
जो भी चीज खा रहे हैं वह सेहत के लिए कितनी जरूरी है? उनमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट व फाइबर भरपूर होने चाहिए। जंक, प्रोसेस्ड फूड और सॉफ्ट ड्रिंक लेने से बचें। कभी भूख से ज्यादा न खाएं। यदि आप यह सोचकर नहीं खाएंगे तो पाचन संबंधी दिक्कतों के साथ मोटापा भी बढ़ेगा।
सवाल : एक साल में आपका कितना वजन बढ़ा/घटा है?
आपका वजन कितना है? कमर का घेरा बढ़ तो नहीं रहा है? यदि जवाब हां है तो इसके कारणों को जानने की कोशिश करें। खानपान संतुलित रखें और नियमित एक्सरसाइज करें।
- डॉ. एम. वली, सीनियर फिजिशियन, सर गंगाराम अस्पताल, दिल्ली
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33gtm3B
No comments:
Post a Comment