नई दिल्ली। #coronavirus: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि 329 पॉजिटिव मामलों के साथ विदेशी नागरिकों सहित भारत में कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या रविवार को 360 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 6.30 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 319 भारतीय और 41 विदेशी नागरिक इस वायरस की चपेट में शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अब तक कुल 24 मरीजों को ठीक कर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। कोरोना वायरस से देश भर में सात मौतें हुई हैं।
जिन 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मामले सामने आए हैं, उनमें महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मरीज पाए गए हैं। इसके बाद केरल का नंबर है।
बिहार, पंजाब, दिल्ली, गुजरात और कर्नाटक में एक-एक कोरोना वायरस मरीज की मौत हुई है। महाराष्ट्र में अब तक इस वायरस से दो लोगों की मौत हुई है। देश भर में कुल 75 जिलों को लॉकडाउन के तहत रखा गया है, जिसमें केवल आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dhXErj
No comments:
Post a Comment