Monday, 23 March 2020

Coronavirus: काेराेना संक्रमण से वेंटिलेटर पर पहुंची 12 साल की बच्ची

coronavirus Update: दुनियाभर में बढ़ते कोरोनावायरस के प्रकोप बीच अब तक कई शोधकर्ताओं द्वारा इस बात का दावा किया जाता रहा था कि बच्चे नोवल कोरोनोवायरस से सुरक्षित हैं, लेकिन एक 12 वर्षीय लड़की COVID-19 के सकारात्मक परीक्षण के बाद अटलांटा के अस्पताल में अपने जीवन के लिए लड़ रही है। अटलांटा-स्कॉटिश रीट अस्पताल के चिल्ड्रन्स हेल्थकेयर ने बच्ची के संक्रमित होने की पुष्टि की।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 12 वर्षीय एम्मा ने हाल ही में कोई यात्रा नहीं की है और ना ही वो पहले से किसी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित थी।

अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा है कि मरीज काे आइसोलेशन में रखा गया है। और उचित सावधानी बरती जा रही है।

एक अन्य मामले में चीन में, 14 साल के एक बच्चे की कोरोनावायरस संक्रमण से मौत हो गई।

हांलाकि कई शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि बच्चों को नोवल कोरोनावायरस संक्रमण का खतरा नहीं है। लेकिन एक बाल रोग जर्नल के शोध के अनुसार 6 प्रतिशत बच्चों में कोरोना संक्रमण के गंभीर लक्षण देखने को मिले। जबकि वयस्कों में यह दर 18.5 प्रतिशत थी।

बच्चों में कोरोना संक्रमण को देखते हुए, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कुछ बच्चों में कोरोनावायरस के `गंभीर` या` क्रिटिकल` रोग विकसित होने की चेतावनी है। और कहा है कि माता-पिता को अपने बच्चों का COVID-19 से बचाने के लिए तैयार रहना चाहिए।

रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) द्वारा विश्लेषण किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि युवाओं को दुनियाभर फैल रहे कोरोनोवायरस संक्रमण या इसके कारण अन्य रोग होने का खतरा कम नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QFdnqr

No comments:

Post a Comment