हरे चने आयरन की कमी दूर करते है। इससे शरीर में खून की कमी नहीं होती। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन सहित कई विटामिन्स भी होते हैं, इसके नियमित प्रयोग से शरीर सेहतमंद बनता है।
सामग्री: हरा चना- 200 ग्राम, पिसा चीनी- 125 ग्राम, मावा- 100 ग्राम, बादाम- 10-12, पिस्ता- 6-7, काजू- 6-7, नारियल- 1/2 कप (किसा हुआ ), इलायची- 4-5 पिसी हुई, घी- & टीस्पून, दूध- 1 टेबलस्पून ।
ऐसे बनाएं : हरे चने को दूध में डालकर दरदरा पीस लें। कड़ाही में घी डाल तैयार हरा चना पेस्ट डालें। इसे चलाते रहें ताकि चिपके नहीं। पेस्ट पकने पर उसे किसी बर्तन में निकाल लें। अब कड़ाही में मावा डालकर उसे हल्का भूरा होने तक पकाएं। पकने पर गैस बंद कर दोनों ( हरा चना पेस्ट और मावा ) मिला लें। हल्का ठंडा होने पर पिसी चीनी और काजू, बादाम, पिस्ता, नारियल व इलायची डालें। अब घी लगी प्लेट में तैयार पेस्ट डालें। काजू, बादाम व पिस्ता से सजाएं। 1-2 घंटे फ्रिज में रखें फिर इसके पीस काट लें।
नोट : यह रेसिपी हमें कविता संघवी ने भेजी है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bEGTFB
No comments:
Post a Comment