Friday, 21 February 2020

HEALTHY RECIPE : ऐसे बनाएं  गुलाब बीटरूट मठरी

फाइबर और फ्लेवेेनॉइड्स से भरपूर बीटरूट (चुकंदर) एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसमें कई मिनरल्स और विटामिन्स भी होते हैं।

सामग्री: 1/2 कप बीटरूट पेस्ट, 3 कप, गेहूं का आटा, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल, एक चम्मच अजवाइन,भुना जीरा।

ऐसे बनाएं : गेहूं के आटे में बीटरूट पेस्ट, नमक, अजवाइन, भुना जीरा डालकर इसे पानी की मदद से गूंथ लें। अब छह लोई लेकर छोटी-छोटी पूरियां बनाएं। इन्हें एक लाइन में कोनों से चिपकाएं और रोल करें। बीच में अंगूठे से जरा-सा दबाकर चाकू से काटें। गर्म तेल में तलें। मजेदार गुलाब बीटरूट मठरी तैयार है।

नोट : यह रेसिपी हमें नंदिता जारोली ने भेजी है। यदि आपके पास हैल्दी रेसिपी है, तो इसे अपने नाम, पते के साथ वॉट्सऐप नंबर 8955003879 पर भेजें। रेसिपी के बारे में स्पष्ट व सेहत के फायदों के बारे में भी लिखें। इसके साथ में डिश की तस्वीर भी भेजें। चयनित रेसिपी पत्रिका हैल्थ पेज पर प्रकाशित होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32phOdX

No comments:

Post a Comment