Friday, 14 February 2020

HEALTHY RECIPE : ऐसे बनाएं राबोड़ी की सब्जी

सामग्री : लहसुन की 5-6 कली, 1 प्याज का पेस्ट, अदरक का पेस्ट 1 चम्मच, हरी मिर्च, आधा चम्मच जीरा, 1 चुटकी हींग, 2-3 तेज पत्ते, दही एक कटोरी, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर आधा-आधा चम्मच, एक चम्मच खड़ा गर्म मसाला, नमक स्वादानुसार। राबोड़ी को मक्कई के आटे में खट्टी छाछ व अजवाइन डाल तैयार किया जाता है। इसे सुखाते हैं।
ऐसे बनाएं : सबसे पहले कढ़ाही में तेल गर्म करें। जीरे और हींग के साथ तेज पत्ते और गर्म मसालों का तड़का लगाएं। इसके बाद इसमें प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल कर तेल छोडऩे के समय तक फ्राई करें। जब तेल छोडऩे लगे तब उसमें पानी में घोलें। हल्दी-मिर्च धनिया डालें धीमी आंच पर भूनें। तेल बाहर आने लगे, तब उसमें दही डाल कर चलाएं। उबाल आने पर तीन कटोरी पानी डाल कर उबालें। उसमें धोई हुई राबोड़ी डाल कर पकाएं। करीब 10 मिनट बाद गैस बंद कर हरा धनिया डाल कर सर्व करें। इसे रोटी या फिर चावल के साथ खा सकते हैं।
नोट : यह रेसिपी हमें प्रभा पारीक ने भेजी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31UTZKC

No comments:

Post a Comment