Sunday, 9 February 2020

Fatty Liver Cure: फैटी लिवर की समस्या काे जड़ से खत्म करे क्रूसिफेरस सब्जियों का सेवन

Fatty Liver Cure in Hindi: इन दिनों फैटी लिवर एक आम समस्या है। यह एक ऐसी स्थिति है जब लिवर में अत्यधिक वसा का निर्माण होता है, ज्यादातर गतिहीन जीवन शैली की वजह ऐसा होता है। फैटी लिवर की बीमारी ज्यादातर दो कारणों से हो सकती है - अस्वास्थ्यकर आहार और अधिक अल्कोहल का सेवन। NAFLD ( गैर-अल्कोहल फैटी लीवर रोग ) तब होता है जब लिवर वसा के साथ "मार्बेल्ड" हो जाता है, कभी-कभी संतृप्त वसा का अत्यधिक सेवन भी इसकी वजह बनता है। अगर समय रहते इसका इलाज नहीं किया गया तो इससे गंभीर जानलेवा लिवर रोग, सिरोसिस या यहां तक कि लिवर कैंसर हो सकता है। लेकिन खुशी की बात ये है कि आप समय रहते स्वस्थ डाइट से इस समस्या से बचाव कर सकते हैं। एक नए शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि कुछ पत्तेदार सब्जियां खाने से एनएएफएलडी से लड़ने में मदद मिल सकती है।

हेपेटोलॉजी जर्नल में प्रकाशित शोध में दावा किया गया है कि गोभी, केल, फूलगोभी और ब्रसेल्स स्प्राउट्स जैसी क्रूस सब्जियों में इंडोल नामक एक प्राकृतिक यौगिक होता है जो गैर-अल्कोहल फैटी लीवर रोग ( एनएएफएलडी ) को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। यह खोज नए उपचारों को तैयार करने और फैटी लिवर के जोखिम को कर करने में एक सफलता साबित हो सकती है

अध्ययन के लिए प्रधान अन्वेषक चाओदोंग वू ने कहा कि इस शोध के आधार पर, हम मानते हैं कि एनओएफएलडी को रोकने वाले इंडोल उत्पादन के लिए उच्च क्षमता वाले स्वस्थ खाद्य पदार्थ आवश्यक हैं और इसके साथ ही वे सेहत में सुधार के लिए फायदेमंद हैं। यह एक और उदाहरण है जहां आहार में बदलाव से बीमारी को रोकने या इलाज में मदद मिल सकती है और व्यक्ति की सेहत में सुधार हो सकता है।

शोधकर्ताओं की टीम ने फैटी लीवर से पीड़ित 137 चीनी लोगों पर इण्डोल के प्रभावों का अध्ययन किया। शोधकर्ताओं ने पाया कि उच्च बॉडी मास इंडेक्स वाले लोगों के रक्त में इंडोल का स्तर कम है।

वू ने कहा इंडोल के उत्पादन बढ़ावा देने वाले खाद्य पदार्थ या दवा NAFLD के इलाज के लिए नए उपचार हो सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2tH99GC

No comments:

Post a Comment