हैल्दी रहने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। डॉक्टर्स के अनुसार हमें अपने वजन के बराबर उतने ही ग्राम प्रोटीन की रोजाना जरूरत होती है। जैसे किसी का वजन 60 किग्रा है तो उसे 60 ग्राम प्रोटीन रोजाना लेना चाहिए। लेकिन कई बार जिम जाने वाले या फिर बॉडी बिल्डिंग करने वाले लोग जरूरत से अधिक प्रोटीन का उपयोग करते हैं। यह शरीर में जाता है तो इसके कई नुकसान भी होते हैं। वजन घट भी सकता है। ज्यादा प्रोटीन से पाचन खराब होता है। कब्ज की समस्या हो सकती है। प्यास अधिक लगती है। इससे डिहाइड्रेशन हो सकता है।
किडनी-हड्डी को नुकसान
शरीर में ज्यादा प्रोटीन होने से गुर्दे नाइट्रोजन का स्राव ठीक से नहीं कर पाते हैं और यूरिन के रास्ते प्रोटीन बाहर आने लगता है। किडनी का फंक्शन खराब होने लगता है। ज्यादा प्रोटीन से हड्डियों में दर्द की समस्या हो सकी है। इससे कैल्शियम भी कम होने लगता है। ऐसे में हरी सब्जियां अधिक खाएं। दालें, रेड मीट, अंडे खाने से बचें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2V44rOu
No comments:
Post a Comment