त्वचा या चेहरे पर झुर्रियां (रिंकल्स) होना एक आम समस्या है। यह परेशानी अधिक उम्र के साथ अब कम उम्र में भी देखने को मिल रही है। इससे व्यक्ति अपनी उम्र से बड़ा दिखने लगता है। एक्सपर्ट की मानें तो इससे बचाव के लिए हैल्दी खानपान के साथ व्यायाम जरूरी है लेकिन कई घरेलू नुस्खे हैं उनसे भी झुर्रियां का असर घटता है।
ऐसे करें इस्तेमाल
नारियल तेल को इसमें अच्छा माना जाता है लेकिन इसे धूप या दिन में लगाने की जगह रात में लगाएं और सुबह उठते ही धो लें। रोजाना लगाने से झुर्रियां घटती हैं। नारियल तेल में शहद मिलाकर भी स्किन और चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करने से इसमें लाभ मिलता है।
उड़द की दाल को दही के साथ फेसपैक बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे भी झुर्रियां कम हो जाती हैं। इसमें फेसपैक सूखने पर हल्के गीले कपड़े या रूई से पोछें।
झुर्रियां कम करने में केला, अंगूर, सेब, पपीता आदि भी फायदेमंद हैं। केले का गूदा में थोड़ा शहद मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। अंगूर का रस 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाने से फर्क दिखने लगता है। पपीता का गूदा भी लगा सकते हैं।
नींब का रस कारगर
नींबू के रस को नहाने से पहले रोज माथे, मुंह और आंखों के आसपास लगाएं। इसको करीब 15 मिनट तक लगाए रखें। फिर ठंडे पानी से धो लें। बेसन में हल्दी व जैतून का तेल मिलाकर फेसपैक बनाकर चेहरे पर लगाने से भी रिंकल्स कम होते हैं। चेहरे की चमक बढ़ती है। इस पेस्ट को करीब 20 मिनट के लिए लगाएं। कोई भी फेसपैक लगाने के तुरंत बाद धूप में जाने से बचें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Sg3mRG
No comments:
Post a Comment