Monday, 17 February 2020

जानिए फूड क्लॉक के बारे में, किस समय भोजन पचने की प्रक्रिया कैसे होती है

दोपहर 12 से रात के 8 बजे

पाचन : यह खाना पचाने का समय है और इस समय शरीर पूरी क्षमता के साथ खाने को इसके पोषक तत्वों में तोड़कर पचाता है।
रात 8 बजे से सुबह के 4 बजे -
अवशोषण का समय : यह वह समय है जबकि शरीर खुद को बनाने और मरम्मत करने का कार्य करता है। दिनभर में यह जितने भी पोषक तत्व एकत्रित करता है, इस समय उनका उपयोग नई कोशिकाएं और ऊतक बनाने में करता है। यह सोने या आराम करने का समय होता है। 8 बजे के बाद का समय खाने का नहीं होता है क्योंकि शरीर के पास खाने को पचाने के लिए समय नहीं होता और वह उस समय दूसरे जरूरी कामों को करने में व्यस्त होता है।

सुबह 4 से दोपहर 12 बजे -
यह वह समय है जबकि आपका शरीर अपने सभी जमा कचरे, बेकार उत्पादों और अवशेषों को बाहर निकालने के लिए तैयार रहता है। इस बीच वे सभी चीजें बाहर निकाल दी जाती हैं जिनका उपयोग शरीर नहीं कर पाता है। हमारा शरीर एक मशीन की तरह है, जिसमें एक्टिविटी होना जरूरी है। इसलिए अपने जीवन में व्यायाम को भी नियमित रूप से शामिल करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38BhlYj

No comments:

Post a Comment