खाने में कैलोरी कट करें और ज्यादा कैलोरी बर्न करें। इसके साथ फाइबर, प्रोटीन वाली चीजें ज्यादा लें और शारीरिक गतिविधि भी बढ़ाएं। इससे आप तेजी वजन कम कर पाएंगे क्योंकि आपका बीएमआर यानी बेसल मेटाबॉलिक रेट कम नहीं होगा। ध्यान रखें खुद को भूखा रखेंगे तो सही तरीके से वजन कम नहीं होगा।
मांसपेशियों की ताकत और क्षमता बढ़ती
पार्क में नियमित वॉक और एक्सरसाइज करीब 30 से 45 मिनट तक करेंगे तो वजन घटाने में मदद मिलेगी। पावर वॉक का मकसद इतनी तेज रफ्तार से चलना चाहिए कि चाहें तो फौरन वॉक को दौड़ में तब्दील कर सकें। इससे न सिर्फ आप कैलोरी बर्न करते हैं बल्कि मांसपेशियों की ताकत और क्षमता भी बढ़ाते हैं। कैलोरी बर्न होने के साथ-साथ मांसपेशियां मजबूत होती हैं। शरीर को चोट लगने या टूट-फूट की सबसे कम आशंका होती है। ढलान पर चढ़ने या उतरने से शरीर का पॉश्चर, तालमेल और संतुलन सुधरता है। दिल के रोगों की आशंका कम हो जाती है। हड्डियां मजबूत बनती है और शरीर में लचीलापन आता है।
एक्सपर्ट : डॉ. रजत जांगिड़, स्पोटर्स एंजरी एक्सपर्ट
बढ़ते वजन से परेशान हैं तो ये खबरें जरूर पढ़ें
1- ये चीेजें खाएंगे तो तेजी से घटेगा वजन
2- बढ़ रहा है मोटापे का घेरा तो इस तरह से करें कम
3- इन खास टिप्स से तुरंत घटेगा मोटापा
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35iGB2N
No comments:
Post a Comment