हैल्दी हार्ट के लिए नियमित टहलना और साइक्लिंग बहुत फायदेमंद है। इससे दिल की बीमारियों से बचाव होता है। हाल ही यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार कहा गया है कि जिन परिवारों में लोग पैदल चलते और साइक्लिंग करते हैं। उन परिवारोंं में हार्ट अटैक के मामले कम देखने को मिलते हैं। इससे वजन नियंत्रित रहता है। डायबिटीज, हाई बीपी का खतरा घटता है। यह अध्ययन कई एथलीट फैमिली पर किया गया है। जर्नल के अनुसार हर व्यक्ति को रोजाना करीब 45 मिनट व्यायाम करना चाहिए।
अन्य फायदे: इन दोनों व्यायाम से जांघों और निचले पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही गठिया में भी आराम मिलता है। यदि कोई व्यक्ति प्रति घंटा करीब 15 किमी साइकिल चलता है तो उससे करीब 250-400 कैलोरी बर्न होती है। शरीर की स्टैमिना बढ़ती है। तनाव और शरीर में होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है। इसके साथ ही इसके कई और फायदे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2u4LYWM
No comments:
Post a Comment