Friday, 17 January 2020

निमोनिया:शरीर नीला या सफेद पड़े तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं

इस बीमारी का सबसे अधिक खतरा सर्दी के मौसम में नवजातों को ही रहता है। इसमें फेफड़ों में संक्रमण से सूजन आ जाती है। यह दो प्रकार का होता है माइल्ड या सीरियस। इसमें तत्काल इलाज की जरूरत होती है।
इसके लक्षण
फेफड़ों में संक्रमण व सूजन, खांसी, बलगम आना, उल्टी, दस्त, थकान, बुखार, सांस फूलना, सिर में दर्द, पसलियों का अंदर धंसना, कंपकपी।
ये लक्षण खतरनाक
कई दिनों से बुखार, सांस लेने में तकलीफ, गर्दन में अकडऩ, शरीर का नीला या सफेद पडऩा और दूध न पीना है। खास अंगों पर भी असर।
इस तरह होता है इलाज
तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। झाड़-फंूक के चक्कर में न पड़ें। संक्रमण कम करने के लिए एंटीबायोटिक्स व बुखार और खांसी कम करने के लिए लिक्विड चढ़ाते हैं। जरूरत पडऩे पर नाक-मुंह से म्यूकस भी निकालते हैं।
बचाव
नियमित टीके लगवाते रहें। उन लोगों से दूर रखें जिनको कोई परेशानी है। साफ-सफाई का ध्यान रखें। हैल्दी डाइट देने से खतरा घटता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38ql5LR

No comments:

Post a Comment