Tuesday, 17 December 2019

हेल्दी रहने लिए जंक फूड छोड़कर, डाइट में शामिल करें ये चीजें

Healthy Diet: फास्ट और जंक फूड से दूरी सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है, आप भी हेल्दी रहने के लिए फास्टफूड छाेड़ रहे हैं ताे ऐसी कर्इ चीजें हैं जिन्हें खाने में शामिल कर आप सेहतमंद रहने के साथ-साथ मुंह का जायका भी बरकरार रख सकते हैं। आइए जानते बीमारियाें काे दूर रखने के लिए क्या खाना अच्छा है:-

मोटे अनाज- (ज्वार, रागी, बाजरा, मक्का) को डाइट में शामिल करें। इनमें फैटी एसिड, अमीनो एसिड, फाइबर, विटामिन बी और दूसरे पोषक तत्त्व भरपूर मात्रा में होते हैं। एंटी एजिंग तत्त्वों से भरपूर ये फूड ब्लड प्रेशर, दिल के रोगों को भी काबू में रखते हैं। इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। हड्डियों को मजबूत रखते हैं। सर्दी में इन्हें अधिक खाएं।

अखरोट व नट्स- सूखे मेवे में ओमेगा थ्री फैटी एसिड व सूक्ष्म पोषक तत्त्व होते हैं जो शरीर को तत्काल ऊर्जा देने के साथ याद्दाश्त बढ़ाने और बीमारियों से बचाव करते हैं।

खट्टे फल- नींबू, आंवला, संतरा आदि एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। हड्डियों व दांतों के लिए फायदेमंद होते हैं। चीकू, आड़ू, जैसे फल फाइबर, विटामिन्स से भरे होते हैं। ऊर्जा देते हैं।

- काले तिल, गुड़ आयरन और कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं। इनमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।

- हरी सब्जियां पोषण देती हैं, झुर्रियां दूर करती और त्वचा को मुलायम बनाती हैं। शरीर को ऊर्जा भी मिलती है। साथ ही गाजर, चुकंदर खा सकते हैं। नियमित एक गिलास दूध पीने की आदत डालें।

- अगर दूध अच्छा नहीं लगता है तो कमल ककड़ी, मेथी की पत्तियां, बादाम, बींस, ब्रोकली, फूलगोभी और मूली खाएं। दही में कैल्शियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो हड्डियों का विकास करती है। यह दांतों व नाखूनों के लिए भी जरूरी।

- विटामिन ए और सी से भरपूर टमाटर में लाइकोपीन नामक एंटी ऑक्सीडेंट तत्त्व होता है जो त्वचा को सनबर्न व कैंसर से बचाता है।

- हर रोज एक सेब खाएं। इसे खाने से भूख बढ़ती है और खाना न पचने की समस्या दूर होती है। अलसी के बीज पीस कर सब्जियों और सूप में डालें। त्वचा, हड्डियों और बालों को पोषण मिलेगा। इसमें मौजूद लिगनान दिल की बीमारियों से बचाता है।

- रोज पांच बादाम खाएं। इनमें मौजूद विटामिन ई स्किन और बालों में चमक लाता, मांसपेशियों और नर्व सिस्टम को तनाव मुक्त करता है। यह हड्डियों को मजबूत भी बनाते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2tsVum7

No comments:

Post a Comment