Sunday, 29 December 2019

Almond In Diabetes: टाइप 2 मधुमेह फायदेमंद है बादाम खाना

Almond In diabetes : टाइप 2 मधुमेह जीवनशैली से संबंधित एक रोग है, जिसमें मोटापा एक प्रमुख जोखिम कारक की भूमिका निभाता है। टाइप 2 मधुमेह के जोखिम को कम करने के लिए एक स्वस्थ बीएमआई बनाए रखना महत्वपूर्ण शर्त है। खासकर जब आपके पास परिवार में मधुमेह के इतिहास जैसे अन्य जोखिम कारक हों। इसलिए मधुमेह से पीड़ित लोगों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जिन खाद्य पदार्थों में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, उन्हें टाइप 2 मधुमेह वाले लोगों द्वारा सेवन की सलाह दी जाती है।पाैष्टिक व संतुलित आहार से काफी हद तक डायबीटिज के खतरे को कम किया जा सकता है। जैसे की बादाम, मधुमेह रोगियों के लिए बादाम का सेवन विशेष लाभकारी हाेता है। आइए जानते हैं बादाम खाने के फायदाें के बारे में :-

टाइप 2 मधुमेह में बादाम खाने के फायदे ( Almonds Benefits in type 2 diabetes )
बादाम पारंपरिक रूप से भारतीय आहार का एक हिस्सा रहा है। सभी मां और दादी हमें बादाम खाने के लिए कहती हैं क्योंकि यह ब्रेन पावर बढ़ाता है। इसके अलावा मधुमेह के प्रबंधन में भी बादाम महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बादाम में ग्लाइसेमिक इंडेक्स 0 होता है, जिसका अर्थ है कि इसमें बहुत कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो आपके रक्त शर्करा के स्तर को बिल्कुल भी नहीं बढ़ाएगा। हालांकि, बादाम फाइबर, विटामिन और खनिजों में समृद्ध है, जो शरीर को उचित पोषण सुनिश्चित करेगा।

How to Use Almonds in type 2 Diabetes
बादाम को रात भर भिगो कर खाना सेहतमंद होता है। हालांकि, सर्दियों में, बादाम को घी में भुना जा सकता है, स्वादिष्ट स्नैक के तौर पर आप उन पर थोड़ा नमक छिड़क सकते हैं। शरीर को गर्म रखने के लिए सर्दियों के मौसम में बादाम को दूध में मिलाकर भी सेवन किया जाता है। यदि आप मधुमेह प्रबंधन के लिए पेय का सेवन कर रहे हैं, तो चीनी न डालें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2tc09sB

No comments:

Post a Comment