Tuesday, 12 November 2019

जंकफूड से खराब हाेती है हड्डियों की सेहत, ऐसे रखें ध्यान

Bone Health: अनियमित जीवनशैली की वजह से या फिर बढ़ती उम्र में जोड़ों से संबंधित मिनरल्स खत्म होने लगते हैं। हड्डियां घिसने और कमजोर होने लगती हैं। जंकफूड, अम्लीय चीजों को खाने से बचें। इससे हड्डियों को नुकसान होता है।35 की उम्र के बाद हड्डियों की ग्रोथ प्रभावित होती है। हार्मोनल बैलेंस बिगड़ने से भी दिक्कत होती है। 60 वर्ष की उम्र में भारत में और अमरीका में 70 वर्ष की उम्र में लोगों को जोड़ों संबंधी ज्यादा दिक्कत होती है। उम्र कोई भी हो मजबूत हड्डियां स्वस्थ शरीर की जरूरत होती हैं। हड्डियां कैल्शियम के अलावा कई तरह के मिनरल्स से बनी हैं।हड्डियाें काे मजबूत बनाएं रखने के लिए करें ये काम :-

एक्सरसाइज से हड्डियां मजबूत : एक हड्डी से दूसरी को जोड़ने के स्ट्रक्चर को जॉइंट कहते हैं। खानपान में लापरवाही और एक्सरसाइज न करने से जोड़ों में दिक्कत होती है। एक्सरसाइज करने से मांसपेशियां और जॉइंट्स मजबूत रहते हैं। कोई चीज ऊंचाई से उतारें तो एड़ियाें के बल ऊंचे होकर पकड़ने की कोशिश न करें। अचानक झुके भी नहीं। दैनिक व्यायाम, बॉडी स्ट्रेचिंग और रनिंग, ब्रिस्क वॉक करें। इससे बोन्स स्ट्रेंग्थ मजबूत रहेंगी।

प्रोटीनयुक्त डाइट लें : प्रोटीनयुक्त भोजन लें। दूध आधारित चीजें, बादाम, अंजीर, चीज, सोयाबीन, साइट्रस फ्रूट, हरे पत्तेदार सब्जियां लेनी चाहिए। शुगर, फैट युक्त चीजों का प्रयोग कम करें।

धूप लें : सुबह 15-30 मिनट तक धूप में बैठें। विटामिन डी से हड्डियाें काे मजबूती मिलती है। यह शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने में सहायता करता है।

इन से बचें: शराब, धूम्रपान तो पूरी तरह वर्जित। चाय-कॉफी का अधिक सेवन न करें। नमकीन, अम्लीय चीजें और जंकफूड भी खाने से बचें।

इलाज कब : जोड़ों में कार्टिलेज खराब होने से दिक्कत होती है। एडवांस घुटना प्रत्यारोपण से उकडू़-मुकड़ू और आल्ती-पाल्ती कर बैठ सकते हैं। ऑपरेशन से एक दिन पहले भर्ती मरीज का दूसरे दिन ऑपरेशन व तीसरे दिन उसे घर भेज देते हैं।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NZZjFY

No comments:

Post a Comment