सूखे मसालों में चक्र फूल यानी स्टार ऐनिस का होना आम बात है। चक्र फूल (मसाला) गरम मसाला पाउडर का एक मुख्य घटक है। व्यंजनों में इस मसाले का काफी प्रयोग किया जाता है। स्टार ऐनिस में ऐसे तत्व होते हैं जो बैक्टीरिया, यीस्ट और फंगस आदि को दूर रखते हैं। स्टार ऐनिस को फ्लू भगाने के लिए भी प्रयोग करते हैं।
पाचन क्रिया ठीक करे : स्टार एनीस शिशु तथा व्यसक दोनों के पेट के लिए अच्छा है। छोटे बच्चों में आंत का दर्द और पेट फूलने जैसी समस्या तथा बड़ों में अपच, उल्टी, सूजन और पेट में ऐंठन की तकलीफ से राहत दिलाता है। एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर एनीस का तेल घाव को ठीक करने और चोट के दर्द को सही करने में भी मददगार है। यह मुंह की गंध रोकने के लिए भी कारगर है। एनीस की चाय माउथ वाश बन सकता है और मुंह से बैक्टीरिया को नाश कर सकता है।
[MORE_ADVERTISE1]from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35rcfvv
No comments:
Post a Comment