Sunday, 17 November 2019

लाल फल-सब्जियां अधिक खाएं, शरीर को मिलेंगे पोषक तत्व

गहरे लाल रंग के फल और सब्जियों में आयरन, फाइबर और फाइटो न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। कुछ एंजाइम्स भी पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं। ये अन्य फल-सब्जियों में नहीं पाए जाते हैं। लाल रंग के फल व सब्जी फैट, कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा में बदलने में मदद करते हैं। इसमें कैलोरी, सोडियम भी कम होता है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर-
इनमें कैरोटिनॉएड नामक लाइकोपिन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जोकि इन्हें लाल रंग देता है। लाइकोपिन फेफड़ों के कैंसर, ब्रेस्ट, त्वचा, कोलोन कैंसर से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा कई एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। एंथोसियानिन, लाइकोपिन, फ्लेवेनॉएड और रेसवेराट्रोल दिल की सेहत सुधारने और कैंसर जैसे रोगों में लड़ने में मदद करते हैं। ये आंखों की रोशनी भी बढ़ाते हैं।

ऊर्जा रहती सामान्य -
लाल रंग की सब्जियों और फलों से शरीर की ऊर्जा का स्तर सामान्य बना रहता है। ये थकान और आलस्य दूर करने में मददगार है। लाल रंग की सब्जियों में प्रोटीन और खनिज की मात्रा अधिक होती है। लाल रंग की कमी से शरीर में खून की कमी, सहनशक्ति में कमी सिरदर्द आदि के रूप में सामने आती है। इससे शारीरिक और भावनात्मक समस्याओं से भी लड़ने में मदद मिलती है।

ये फल-सब्जियां लें-
अनार, तरबूज, सेब, चैरी, रसभरी, स्ट्रॉबेरी, लाल अंगूर, टमाटर, अमरूद, लाल शिमला मिर्च, राजमा, लाल मिर्च, चुकंदर, लाल गाजर, लाल प्याज आदि। 95 प्रतिशत युवा अपने आहार में पर्याप्त मात्रा में लाल रंग की सब्जियां नहीं लेते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट महत्त्वपूर्ण : ये कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा को शरीर में ऊर्जा के रूप में बदलने में मदद करती है।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CNjylb

No comments:

Post a Comment