सामग्री : डेढ़ कप अंकुरित मूंग दाल, एक चौथाई कप बारीक कटा धनिया, एक टी-स्पून हरी मिर्च का पेस्ट, एक चौथाई टी-स्पून जीरा, हींग, नमक स्वादानुसार, डेढ़ चम्मच तेल लगाने और पकाने के लिए।
प्रोटीन, विटामिन सी, आयरन, फाइबर, पोटैशियम युक्त स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। स्वादिष्ट, सुपाच्य होने से बच्चों व बुजुर्गों को सुबह के समय नाश्ते के रूप में दे सकते हैं।
अंकुरित मूंगदाल और आधा कप पानी को मिलाकर मिक्सी में मुलायम बारीक करके पीस लें। मिश्रण को एक कटोरे में निकालकर बाकि धनिया, हरी मिर्च आदि सामग्री को अच्छी तरह से दाल के पेस्ट में मिक्स कर लें। नॉन-स्टिक मिनी उत्पम पैन पर एक चौथाई टी-स्पून तेल को पैन पर लगा लें। एक टेबल-स्पून घोल एक-एक करके 7 उत्पम सांचें में डालें। उसे गोलाकार में हल्के से फैला देंं। आधा टी-स्पून तेल का उपयोग कर उत्पम दोनों तरफ से सुनहरे भूरे रंग होने तक पकाएं। पुदीने की चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें।
[MORE_ADVERTISE1]from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2pCs3fL
No comments:
Post a Comment